टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले अफगानी बल्लेबाज
क्या है खबर?
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने 13 सितंबर से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। अब तक अफगान टीम ने भारत के विरुद्ध कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय नहीं जीता है। अब इब्राहिम जादरान के नेतृत्व में अफगान टीम उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानी बल्लेबाज उम्दा प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले अफगानी बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
गुलबदीन नैब (179 रन)
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में सर्वाधिक रन वाले अफगानी बल्लेबाज गुलबदीन नैब हैं।
उन्होंने भारत टीम के विरुद्ध कुल 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 44.75 की औसत और 130.65 की स्ट्राइक रेट के साथ 179 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक अपने नाम किए।
क्रिकइंफो के मुताबिक, भारतीय टीम के विरुद्ध उन्होंने 14 चौके और 11 छक्के भी लगाए हैं।
#2
मोहम्मद नबी (177 रन)
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी भी इस सूची में शामिल हैं।
इस अनुभवी ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इसकी 8 पारियों में उन्होंने 22.12 की औसत और 132.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 177 रन बनाए हैं।
इस बीच वह कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं और 42 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। नबी ने भारत के खिलाफ 10 छक्के भी लगाए हैं।
#3
इब्राहिम जादरान (155 रन)
जादरान का भारत के खिलाफ टी-20 में अच्छा प्रदर्शन रहा है।
इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक भारतीय टीम के विरुद्ध 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इसकी 5 ही पारियों में उन्होंने 38.75 की औसत और 108.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 155 रन बनाए हैं।
उन्होंने 64* रन के सर्वोच्च 2 अर्धशतक लगाए हैं।
वह आगामी सीरीज में भी अपनी उपयोगिता साबित करने का प्रयास करेंगे।
#4
रहमानुल्लाह गुरबाज (117 रन)
इस सूची में रहमानुल्लाह गुरबाज भी शामिल हैं।
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर गुरबाज भारत के खिलाफ टी-20 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और आगामी सीरीज में आंकड़ों में सुधार करना चाहेंगे।
विकेटकीपर बल्लेबाज गुरबाज ने भारत के खिलाफ 6 पारियों में 19.50 की औसत और 132.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 117 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।