आदिल राशिद 'द हंड्रेड' लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में सदर्न ब्रेव ने लंदन स्पिरिट को 5 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी। लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में ब्रेव ने स्पिरिट को पहली पारी में सिर्फ 105/10 पर रोक दिया। इस मुकाबले में ब्रेव के आदिल राशिद ने 2 विकेट लिए। वह टाइमल मिल्स को पीछे छोड़कर पुरुषों के द हंड्रेड के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
उम्दा रही आदिल राशिद की गेंदबाजी
स्पिरिट का स्कोर 44/1 था और वे अच्छी स्थिति में थे, तभी राशिद ने जेम्स रेव (11 रन) को आउट किया।
बाद में उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन (5 रन) का अहम विकेट भी लिया। इस लेग-स्पिनर ने मैच में 20 गेंदें फेंकीं, जिनमें 17 रन दिए और 2 विकेट लिए।
वहीं, जोफ्रा आर्चर ने 4 विकेट (4/9) लिए, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 3 विकेट (3/17) चटकाए और अपनी टीम की जीत में योगदान दिया।
आंकड़े
राशिद ने मिल्स को पीछे छोड़ा
क्रिकइंफो के अनुसार, 'द हंड्रेड' में 45 मैचों में राशिद ने 19.48 की औसत से 52 विकेट लिए हैं।
इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7.39 है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिल्स ने 37 मैचों में 17.88 की औसत से 51 विकेट लिए हैं।
खास बात यह है कि राशिद 'द हंड्रेड' में 40 विकेट लेने वाले एकमात्र स्पिनर हैं। इस सीजन में खेले गए 5 मैचों में उन्होंने 6 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए हैं।
आंकड़े
शानदार रहा है टी-20 करियर
राशिद का टी-20 क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 374 मैचों में 22.47 की औसत और 7.48 की इकॉनमी रेट से 425 विकेट लिए हैं।
इस बीच 11 बार 4 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 रन देते हुए 2 विकेट लेना रहा है।
उन्होंने 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23.28 की औसत से 169 विकेट लिए हैं।
जानकारी
टी-20 क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले इंग्लिश खिलाड़ी हैं आदिल राशिद
राशिद टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ क्रिस जॉर्डन हैं, जो 450+ विकेट ले चुके हैं।