Loading...
एडम जैम्पा BBL 2026-27 से पहले होबार्ट हरिकेन्स में शामिल हुए
एडम जैम्पा होबार्ट हरिकेन्स में शामिल हुए (तस्वीर: एक्स/@ICC)

एडम जैम्पा BBL 2026-27 से पहले होबार्ट हरिकेन्स में शामिल हुए

Sep 09, 2026
01:05 pm

क्या है खबर?

अनुभवी लेग स्पिनर एडम जैम्पा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) के अगले सीजन में होबार्ट हरिकेन्स से खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन तक मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा रहे जैम्पा फ्री-एजेंट मार्केट के जरिए होबार्ट में शामिल हुए हैं। वह अगले 2 सीजन के लिए होबार्ट की टीम का हिस्सा होने वाले हैं। बता दें कि यह जैम्पा के लिए यह कुल 5वीं BBL टीम होगी। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

एडम जैम्पा ने अपनी उत्सुकता की व्यक्त 

जैम्पा ने अपनी नई टीम से जुड़ने के बाद कहा, "मैं अपने इस फैसले से खुश हूं। मैं होबार्ट हरिकेन्स के साथ जुड़ने के लिए बहुत उत्सुक था। मुझे लगता है कि मैंने बहुत सही फैसला किया है। यह एक मजबूत टीम है जिसने पिछले कुछ सीजन में लीग में काफी सफलता हासिल की है और मैं होबार्ट जाकर इसका हिस्सा बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

करियर 

जैम्पा का BBL करियर 

जैम्पा इससे पहले सिडनी थंडर, एडिलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल चुके हैं।

BBL में उन्होंने अब तक 121 मैच खेले हैं, जिसमें 23.42 की औसत और 7.27 की इकॉनमी रेट के साथ 138 विकेट लिए हैं।

इस बीच वह एक पारी में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है।

ADVERTISEMENT

बयान 

जैम्पा से होबार्ट के गेंदबाजी विभाग को मिलेगी मजबूती 

क्रिकेट तस्मानिया की हाई परफॉर्मेंस जनरल मैनेजर सैलिएन बीम्स ने जैम्पा के हरिकेन्स में शामिल होने का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, "एडम जैम्पा शायद मार्केट में उपलब्ध सबसे बड़ा नाम थे, और हमें खुशी है कि उन्होंने हरिकेन्स के साथ जुड़ने का फैसला किया।"

बीम्स ने जैम्पा की उपयोगिता के बारे में बात की। जैम्पा अब नाथन एलिस, राइली मेरेडिथ और बिली स्टैनले के साथ होबार्ट की गेंदबाजी विभाग को मजबूती देंगे।

ADVERTISEMENT

करियर 

शानदार रहा है जैम्पा का टी-20 करियर 

जैम्पा टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले गेंदबाज बने थे।

टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 342 मैचों की 336 पारियों में लगभग 21 की औसत के साथ 423 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा।

वह 3 पारियों में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। उनके अलावा कोई अन्य ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज 400 विकेट नहीं ले सका है।

ADVERTISEMENT