ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026: इंडिया-A टीम का ऐलान, तिलक वर्मा हाेंगे कप्तान
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने कतर में होने वाले आगामी ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप टी-20 2026 के लिए इंडिया-A की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। लगातार चर्चाओं में चल रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तानी और अनुभवी रजत पाटीदार को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक दोहा में खेला जाएगा।
टीम
टूर्नामेंट के लिए कैसी है इंडिया-A टीम?
चयनकर्ताओं ने युवा और टी-20 विशेषज्ञों का बेहतरीन संतुलन तैयार किया है। टीम में सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया गया हैं।
प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के रूप में दो मुख्य विकेटकीपर हैं।
इंडिया-A टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।
प्रारूप
टूर्नामेंट का पूरा प्रारूप और भारत का ग्रुप
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है।
ग्रुप-A में बांग्लादेश-A, श्रीलंका-A, अफगानिस्तान-A और हांगकांग-A को रखा गया है।
इसी तरह ग्रुप-B में इंडिया-A, पाकिस्तान-A, नेपाल-A और UAE-A टीम को रखा गया है।
दोनों ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल (26 और 27 नवंबर) के लिए क्वालीफाई करेंगी और फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।
कार्यक्रम
टूर्नामेंट में कैसा है इंडिया-A का कार्यक्रम?
इंडिया-A टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में नेपाल-A के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
उसके बाद 22 नवंबर को इसी मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान-A के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा।
24 नवंबर को इंडिया-A टीमयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी मैदान पर UAE से मुकाबले के लिए उतरेगी।
ग्रुप चरण के इन मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल की स्थिति स्पष्ट होगी।