ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: पाकिस्तान-A ने इंडिया-A को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में पाकिस्तान-A ने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया-A को 48 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। मुकाबले में पाकिस्तान-A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंडिया-A शुरुआत में लगे झटकों से दबाव में आ गई पूरी टीम 265 रन बनाकर ढेर हो गई।
लेखा-जोखा
पाकिस्तान-A ने इस तरह जीता मुकाबला?
पाकिस्तान-A को शामिल हुसैन (33) और माज सदाकत (59) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।
इसके बाद हसन नवाज (79) और फरहान यूसुफ (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए स्कोर को 313 तक पहुंचाने में मदद की।
भारत से हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट चटकाए।
जवाब में इंडिया-A टीम अभिषेक शर्मा (70), कप्तान तिलक वर्मा (100) और शाहबाज अहमद (56) के अर्धशतकों के बाद भी 265 रन बनाकर आउट हो गई।
शतक
तिलक ने जड़ा 8वां लिस्ट-A शतक
इंडिया-A के कप्तान तिलक ने 129/6 के स्कोर से साथ संकट में फंसी टीम को न केवल सहारा दिया, बल्कि जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा।
यह उनके लिस्ट-A करियर का 8वां शतक रहा, जिसे उन्होंने 148 गेंदों में पूरा किया।
उन्होंने शाहबाज के साथ 7वें विकेट के लिए 112 रन की शतकीय साझेदारी निभाई और जीत के संघर्ष को जारी रखा।
वह अपनी पारी में 149 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के से 100 रन बनाकर आउट हुए।
बल्लेबाजी
अभिषेक ने जड़ा 9वां लिस्ट-A अर्धशतक
इंडिया-A को लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन पर 2 झटके लग गए थे।
इसके बाद अभिषेक ने कप्तान तिलक के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 67 रन की अहम साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।
अभिषेक अपनी पारी में 42 गेंदों में 6 चौके और 6 बेहतरीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यह उनके लिस्ट-A करियर का 9वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 31 गेंदों में पूरा किया।
अर्धशतक
शाहबाज ने जड़ा तीसरा लिस्ट-A अर्धशतक
शाहबाज ने मुश्किल हालातों में अपने बल्लेबाजी कौशल को दिखाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
यह उनके लिस्ट-A करियर का तीसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 41 गेंदों में पूरा किया। वह 49 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
वह अपने लिस्ट-A करियर में अब तक 20 मैचों की 18 पारियों में 110 की स्ट्राइक रेट से 420 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।