अभिषेक शर्मा ने लोकल वनडे मैच में जड़ा तूफानी दोहरा शतक, जानिए कितने चौके-छक्के जड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पंजाब में 50 ओवर के एक लोकल मैच में जोरदार दोहरा शतक लगाया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर मैच में 233 रन की पारी खेली। उनकी ये तूफानी पारी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि अभिषेक जिम्बाब्वे दौरे पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेले थे और इस सीरीज के बाद से घर पर मौजूद हैं।
पारी
अभिषेक ने लगाए 25 छक्के
पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली और सिर्फ 91 गेंदों का सामना करते हुए 233 रन बनाए।
उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 25 छक्के भी लगाए।
मैच में उनके सलामी जोड़ीदार अभी चौधरी शतक से चूक गए और 85 गेंदों में 93 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
इन पारियों की मदद से अभिषेक की टीम अमृतसर ने 533/8 का स्कोर बनाया।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
ABHISHEK SHARMA MAKES A STATEMENT 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
- He smashed 233 runs from just 91 balls with 15 fours & 25 sixes against Tarn Taran Men Sr in the One Day District match pic.twitter.com/QV4k83Oo5e
अभिषेक
पिछली टी-20 सीरीज में अभिषेक ने किया था निराश
अभिषेक ने सीरीज की 3 पारियों में 3.67 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 11 रन बनाए।
उनके बल्ले से केवल 2 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट केवल 55 की रही। पहले मैच में वह एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।
दूसरे मुकाबले में उन्होंने 8 रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में अभिषेक सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।
खास बात यह रही कि सीरीज के तीनों मुकाबलों में अभिषेक को ब्लेसिंग मुजाराबानी ने ही अपना शिकार बनाया।