Loading...
सैंडपेपर विवाद में डिविलियर्स का बड़ा खुलासा, बोले- ऑस्ट्रेलिया के हर खिलाड़ी को सब पता था
एबी डिविलियर्स ने बड़ा खुलासा किया है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

सैंडपेपर विवाद में डिविलियर्स का बड़ा खुलासा, बोले- ऑस्ट्रेलिया के हर खिलाड़ी को सब पता था

Nov 23, 2026
09:32 am

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने 2018 के चर्चित सैंडपेपर विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि विवादित सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया का हर खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ की रणनीति के बारे में जानता था। केपटाउन टेस्ट में पहली पारी में 64 और दूसरी पारी में 63 रन बनाने वाले डिविलियर्स ने कहा कि डरबन में खेले गए पहले टेस्ट में भी गेंद से छेड़छाड़ हुई थी। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

बयान

डिविलियर्स ने क्या कहा? 

डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं यहां किसी व्यक्ति को निशाना बनाने या किसी एक को सही और दूसरे को गलत ठहराने नहीं आया हूं। कुछ मुद्दों पर मेरी अपनी मजबूत राय है, जिसे मैं यहां साझा कर सकता हूं।"

उस्मान ख्वाजा के बारे में उन्होंने कहा, "उनके किताब लिखने और उसे जारी करने में कुछ गलत नहीं है। हालांकि, इसके लिए 2026 में चुना गया समय थोड़ा अजीब जरूर है।"

विवाद

घटना को लेकर मेरी कोई सहानुभूति नहीं है- डिविलियर्स 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने इस विवाद में शामिल लोगों के प्रति सहानुभूति जताई, लेकिन साफ किया कि उनकी सहानुभूति उस घटना को लेकर नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, "इस मामले में शामिल सभी लोगों के लिए यह विवाद बेहद निजी हो गया है और मुझे उनके प्रति सहानुभूति है। हालांकि, उस दिन जो कुछ हुआ और उससे पहले न जाने कितने मैचों में ऐसी घटनाएं हुईं, उनके लिए मुझे कोई सहानुभूति नहीं है।"

ADVERTISEMENT

छेड़छाड़

पहले टेस्ट से हो रही थी गेंद से छेड़छाड़- डिविलियर्स 

डिविलियर्स ने दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ का सिलसिला सीरीज के पहले टेस्ट से ही शुरू हो गया था।

हालिया खुलासों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान इस पर चर्चा होने की बात स्वीकार की गई थी।

डिविलियर्स ने कहा, "अब सभी मान रहे हैं कि पोर्ट एलिजाबेथ में भी ऐसा हुआ था। मैं आपको भरोसे से कह सकता हूं कि डरबन में भी ऐसा ही हुआ था। वीडियो देखिए, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है।"

ADVERTISEMENT

खिलाड़ी

डिविलियर्स का बड़ा खुलासा 

डिविलियर्स ने आगे कहा, "हर कोई सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी होने या न होने पर चर्चा कर रहा है। सभी जानते थे कि वे नियमों की सीमा पार कर कुछ गैरकानूनी करने जा रहे। लोग इसी अहम बात को नजरअंदाज कर रहे हैं। हम इस्तेमाल की गई चीज को लेकर इतने चिंतित क्यों हैं? मैदान पर गैरकानूनी काम करने का फैसला पहले ही लिया जा चुका था। मुझे बिल्कुल संदेह नहीं है कि हर व्यक्ति को इसकी जानकारी थी।"

ADVERTISEMENT