पहली बार आकिब नबी और नमन धीर को मिला वनडे टीम में मौका, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम घोषित कर दी है। पहली बार तेज गेंदबाज आकिब नबी और ऑलराउंडर नमन धीर को वनडे टीम में जगह मिली है। नबी भी निचले क्रम में बल्लेबाजी कर लेते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं घरेलू क्रिकेट में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
लिस्ट-A
लिस्ट-A क्रिकेट में ऐसे हैं नमन के आंकड़े
नमन घरेलू क्रिकेट पंजाब के लिए खेलते हैं। वह इंडिया-A के लिए भी खेल चुके हैं।
26 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 14 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं। इसकी 11 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 39 की औसत से 351 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा है।
गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 8 पारियों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं।
करियर
नबी के लिस्ट-A करियर पर एक नजर
नबी घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं। 29 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 36 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं।
इसकी 36 पारियों में 27.37 की औसत से 56 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 का रहा है।
इस खिलाड़ी ने 30 पारियों में 572 रन भी बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114* रन है।
प्रथम श्रेणी
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नबी के आंकड़े कमाल के हैं। उन्होंने 44 मैचों की 73 पारियों में 18.71 की औसत से 164 विकेट अपने नाम किए हैं।
उन्होंने 7 बार 4 विकेट हॉल और 16 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/24 का रहा है।
वहीं, इस प्रारूप में नमन ने 20 मैचों की 30 पारियों में 23.06 की औसत से 669 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं।
वनडे
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए ऐसी है भारत की वनडे टीम
भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल और नमन धीर।
वेस्टइंडीज टीम 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में सीरीज का पहला वनडे खेलेगी।
इस सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।