Loading...
मोहम्मद सिराज की वनडे टीम से अनदेखी पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
सिराज की वापसी को लेकर चोपड़ा ने जताई उम्मीद (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

मोहम्मद सिराज की वनडे टीम से अनदेखी पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

Jul 18, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की वनडे और टी-20 टीम से मोहम्मद सिराज को हाल ही में बाहर किए जाने पर हैरानी जताई है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में चोपड़ा ने कहा कि सिराज आमतौर पर टीम से बाहर किए जाने वाले पहले खिलाड़ी होते हैं। हालांकि, उनका यह भी मानना ​​है कि वह जल्द ही भारत के लिए वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बयान 

आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानगी

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए सिराज को आराम दिया गया था और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें 15 सदस्यों वाली टीम में शामिल नहीं किया गया।

चोपड़ा ने कहा, 'हमने उन्हें चुपचाप टीम से बाहर कर दिया है। हमने सबसे पहले वनडे में ऐसा किया, यह कहते हुए कि वह पुरानी गेंद से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं।'

बयान 

सिराज की वापसी को लेकर चोपड़ा ने जताई उम्मीद 

चोपड़ा ने उम्मीद जताई कि सिराज वापसी कर लेंगे।

उन्होंने आगे कहा, 'भले ही वह वनडे क्रिकेट में नहीं दिख रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह वापसी करेंगे। क्योंकि वह उस प्रकार के खिलाड़ी हैं, जिनको बहुत देर तक चुप नहीं रखा जा सकता और तेज गेंदबाजी में इतने बदलाव होते हैं कि आपको पता चलेगा कि वह आज जो नहीं है, लेकिन कल वापसी करेंगे।'

ADVERTISEMENT

बयान 

वह टीम से बाहर किए जाने वाले पहले खिलाड़ी होते हैं- आकाश चोपड़ा

चोपड़ा ने कहा कि उन्हें वनडे टीम से बाहर देखकर दुख होता है। वह जब भी खेलते हैं अपना शत-प्रतिशत देते हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'भारतीय टीम में एक भरोसा होता है कि जब भी कुछ गड़बड़ होगी तो सिराज तैयार रहेंगे। इस समय उनको लेकर थोड़ी अस्पष्टता है। वह टीम से बाहर किए जाने वाले पहले खिलाड़ी होते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आगे चलकर आप उन्हें फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बनते देखेंगे।"

ADVERTISEMENT

वनडे 

सिराज ने खेले हैं 50 वनडे मैच 

सिराज ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

उन्होंने अब तक 50 मैचों में करीब 25 की औसत से 76 विकेट लिए हैं।

इस प्रारूप में उनकी इकॉनमी रेट 5 के आसपास रही है। वनडे करियर में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है।

यह उनका इकलौता 5 विकेट हॉल भी है।

उन्होंने 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 17 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT