Loading...
आकाश चोपड़ा ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ, कहा- उनके आगे सभी मैदान छोटे
आकाश चोपड़ा ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ की है

आकाश चोपड़ा ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ, कहा- उनके आगे सभी मैदान छोटे

Sep 14, 2026
02:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतकीय पारी (82) खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 158 रनों के लक्ष्य को केवल 13.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस पारी के बाद अभिषेक की जमकर तारीफ की है।

बयान

चोपड़ा ने क्या दिया बयान?

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में अभिषेक के खराब फाॅर्म को पीछे छोड़ते हुए शानदार पारी खेलने को लेकर उनकी आक्रामक शैली की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, "अभिषेक, जो एक छोटे से खराब दौर से गुजर रहे थे, शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में कुछ रन बनाकर आए थे, और यहां उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 82 रन बना डाले। 82 रन एक बहुत बड़ा स्कोर होता है।"

तारीफ

अभिषेक के सामने छोटे लगते हैं सभी मैदान- आकाश

मैच के जल्दी खत्म होने को लेकर चोपड़ा ने कहा, "मैच सिर्फ 13.4 ओवर में खत्म हो गया। ऐसा लग रहा था कि वह शतक बना लेंगे, लेकिन आखिरकार वह आउट हो गए। हालांकि, जब वह बल्लेबाजी करना शुरू करते हैं, तो सारे मैदान छोटे लगने लगते हैं और दिल्ली का मैदान तो वैसे भी छोटा है। वह हमें याद दिलाते रहते हैं कि अगर अभिषेक का बल्ला चला, तो वह इसे बहुत तेजी से अंजाम दे सकते हैं।"

ADVERTISEMENT

वापसी

अभिषेक ने खराब फॉर्म से की वापसी

अभिषेक की यह विस्फोटक पारी उनके करियर के एक बेहद कठिन समय के बाद आई है। इस मैच से पहले वह पिछली 4 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे।

पिछली 6 पारियों में उनकी औसत महज 6.66 की थी। वर्ष 2026 के शुरुआत में वह 24 मैचों में 6 बार शून्य पर आउट हुए थे और उनकी औसत 26 से भी नीचे आ गई थी।

हालांकि, अब उन्होंने अर्धशतक के साथ वापसी कर ली है।

ADVERTISEMENT