Loading...
प्रीमियर लीग: चेल्सी द्वारा बनाए गए कुछ शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर

प्रीमियर लीग: चेल्सी द्वारा बनाए गए कुछ शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर

लेखन Neeraj Pandey
Aug 02, 2019
05:01 pm

क्या है खबर?

इंग्लिश फुटबॉल की वजह से हमें सालों से कई शानदार क्लब देखने को मिले हैं और उन्हीं में से एक है चेल्सी फुटबॉल क्लब, जिसकी स्थापना 1905 में हुई थी। 2016-17 में आखिरी बार लीग टाइटल जीतने वाली चेल्सी कुल 6 बार लीग खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2011-12 में चेल्सी यूरोपियन चैंपियन भी बनी थी। एक नजर क्लब और उसके खिलाडियों द्वारा बनाए गए शानदार रिकॉर्ड्स पर।

सबसे ज़्यादा दर्शक

82,905 दर्शकों ने देखा आर्सनल के खिलाफ कठिन मुकाबला

ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के सामने खेलना हमेशा सुखद होता है।

स्टैमफोर्ड ब्रिज़ में चेल्सी का मैच देखने के लिए सबसे ज़्यादा 82,905 दर्शक 1935 में डिवीजन वन के मुकाबले के दौरान आर्सनल के खिलाफ मैदान में पहुंचे थे।

मुकाबला काफी कठिन रहा था और दोनों टीमों की तरफ से 1-1 गोल पड़ा और मुकाबला ड्रॉ रहा।

फ्रैंक लैंपार्ड

क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी

किसी भी अन्य टॉप इंग्लिश क्लब की ही तरह चेल्सी ने भी काफी सारे महान खिलाड़ी बनाए हैं।

यदि सबसे ज़्यादा गोल दागने के बारे में बात की जाए तो फ्रैंक लैंपार्ड सबसे आगे हैं।

लैंपार्ड ने चेल्सी के लिए 648 मैचों में 211 गोल दागे थे।

इसके अलावा 147 गोल दागकर वह केरी डिक्सोन के साथ क्लब के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज़्यादा घरेलू लीग गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENT

रॉन हैरिस

क्लब के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबले खेलने वाला खिलाड़ी

गोल दागने के अलावा ज़्यादा से ज़्यादा मैचों में क्लब को अपनी सेवाएं देना भी एक उपलब्धि है।

इस बारे में बात करें तो रॉन हैरिस ने क्लब के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबले खेलने का गौरव हासिल किया है।

1961 में चेल्सी ज्वाइन करने वाले हैरिस ने 1980 तक क्लब के लिए खेलना जारी रखा और 19 साल के अपने करियर में उन्होंने 795 मुकाबले खेले।

ADVERTISEMENT

होजे मोरीनियो

क्लब के सबसे सफल मैनेजर

होजे मोरीनियो के अंडर क्लब ने काफी ज़्यादा सफलता हासिल की थी और उन्हें गंभीरता से लिया जाने लगा था।

पुर्तगाली मैनेजर के अंडर 2004-05 में चेल्सी ने पहली बार प्रीमियर लीग खिताब जीता था।

दो बार क्लब को मैनेज करने वाले मोरीनियो ने 5 साल के कार्यकाल में कुल 8 खिताब जीते थे जिनमें किसी चेल्सी मैनेजर द्वारा जीते गए सबसे ज़्यादा 3 प्रीमियर लीग खिताब भी शामिल हैं।

रिकॉर्ड्स

चेल्सी के कुछ अन्य रिकॉर्ड्स

सबसे बड़ी जीत: 13-0 बनाम जेउनेज हॉचरेज (यूरोपियन कप विनर्स कप 1971)।

फर्स्ट टीम का सबसे युवा खिलाड़ी: इयान हैमिल्टन (16 साल, 138 दिन)।

फर्स्ट टीम का सबसे ज़्यादा उम्र वाला खिलाड़ी: मार्क स्वार्जर (41 साल, 218 दिन)।

एक सीजन में सबसे ज़्यादा प्वाइंट: 46 मैचों में 99 प्वाइंट (1988-89 सेकेंड डिवीजन)।

सबसे बड़ी ट्रांसफर फीस मिली: ईडन हजार्ड टू रियल मैड्रिड (88.5 मिलियन पौंड)।

सबसे बड़ी ट्रांसफर फीस दी: केपा आरिजाबलाग को एथलेटिक बिल्बाओ से लाए (71.6 मिलियन पौंड)।

ADVERTISEMENT