NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में रनों के लिहाज से CSK को मिली सबसे बड़ी जीत पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL इतिहास में रनों के लिहाज से CSK को मिली सबसे बड़ी जीत पर एक नजर 
    चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में रनों के लिहाज से CSK को मिली सबसे बड़ी जीत पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 06, 2025
    07:33 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) कुछ खास नहीं कर पा रही है। IPL 2024 में भी ये टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी।

    IPL 2023 में ये टीम चैंपियन बनी थी। इसके नाम इस लीग के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 ट्रॉफी हैं। मुंबई इंडियंस (MI) ने भी IPL में 5 ट्रॉफी अपने नाम की है।

    आइए CSK को रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    IPL 2015 में PBKS के खिलाफ 97 रन की जीत 

    IPL 2015 के 24वें मुकाबले में CSK का सामना किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 192/3 का स्कोर बनाया था।

    ब्रेडन मैकुलम ने 44 गेंदों में 66 रन बनाए थे। महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 41 रन निकले थे।

    जवाब में पंजाब 20 ओवर में 95/9 का स्कोर ही बना पाई थी। रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। CSK को 97 रन से जीत मिली थी।

    #2

    IPL 2013 में DC के खिलाफ 93 रन की जीत 

    CSK को दूसरी बड़ी जीत IPL 2014 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मिली थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 177/7 का स्कोर बनाया था। सुरेश रैना ने 41 गेंदों का सामना किया था और 56 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा धोनी ने सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए थे।

    जवाब में दिल्ली 15.4 ओवर में सिर्फ 84 रन पर ऑलआउट हो गई थी। CSK को 93 रन से जीत मिली थी।

    #3

    IPL 2009 में RCB के खिलाफ 92 रन की जीत

    IPL 2009 के 5वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 179/5 का स्कोर बनाया था। मैथ्यू हेडन ने 35 गेंदों में 65 रन बनाए थे। जवाब में RCB 87 रन पर ऑलआउट हुई थी।

    उनके लिए सबसे बड़ी 20 रन की पारी राहुल द्रविड़ ने खेली थी। CSK के लिए मुथैया मुरलीधरन ने 4 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ 11 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए थे।

    CSK को 92 रन से जीत मिली थी।

    #4

    IPL 2022 में DC के खिलाफ 91 रन की जीत 

    IPL 2022 के 55वें मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/6 का स्कोर बनाया था।

    डेवोन कॉनवे ने 49 गेंदों का सामना किया था और 87 रन बनाए थे। रुतुराज गायकवाड़ ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए थे।

    जवाब में DC सिर्फ 117 रन पर ऑलआउट हुई थी। कोई भी बल्लेबाज 30 रन भी नहीं बना पाया था। मोईन अली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके थे। CSK को मैच में 91 रन से जीत मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    'स्क्विड गेम 3' का नया पोस्टर आया सामने, जानिए कब देख पाएंगे वेब सीरीज  स्क्विड गेम
    राजकुमार राव ने जब-जब कॉमेडी पर खेला दांव, कैसा रहा फिल्मों का हाल? राजकुमार राव
    कान्स 2025: ऐश्वर्या राय एक बार फिर रेड कार्पेट पर छाईं, सामने आया नया लुक  ऐश्वर्या राय
    सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बोली आतंकी हाफिज सईद जैसी भाषा पाकिस्तान सेना

    IPL 2025

    IPL: CSK से खेलते हुए इन गेंदबाजों ने एक मैच में लुटाए हैं सर्वाधिक रन चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: CSK के लिए 2 गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल, जानिए मुकाबलों की कहानी  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: निकोलस पूरन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े निकोलस पूरन
    IPL 2025 को बीच में छोड़कर वापस अपने देश लौटा ये स्टार खिलाड़ी कगिसो रबाडा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: PBKS ने LSG को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े पंजाब किंग्स
    LSG बनाम PBKS मुकाबले में इस खिलाड़ी को जश्न मनाना पड़ा महंगा, मिली बड़ी सजा  IPL 2025
    IPL के इतिहास में बिना शतक लगाए 4,500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025