NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स
    अगली खबर
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स

    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 11, 2020
    09:48 pm

    क्या है खबर?

    WWE में महिला रेसलर्स का कद काफी तेजी से बढ़ रहा है और उन्हें लोकप्रियता भी काफी ज़्यादा मिल रही है।

    हाल के वर्षों में WWE महिला डिवीजन को लेकर काफी गंभीर हुआ है और कुछ शानदार महिला रेसलर्स को साइन किया गया है।

    हालांकि, कई ऐसी रेसलर्स हैं जो लंबे समय से रेसलिंग जगत को अपनी सेवा दे रही हैं।

    जानिए WWE में फाइट करने वाली पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स के बारे में।

    6.2 फीट

    बॉडीबिल्डर से बनीं रेसलर

    निकोल बास का जन्म 10 अगस्त, 1964 को हुआ था और उन्होंने कम उम्र में ही बॉडीबिल्डिंग में करियर बनाने का निर्णय ले लिया था।

    80 और 90 के दशक में तमाम बॉडीबिल्डिंग खिताब जीतने के बाद 1998 में निकोल ने अपना रेसलिंग डेब्यू किया।

    निकोल ने अपना डेब्यू एक्स्ट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग पर किया था। जल्द ही उन्होंने अपना WWF डेब्यू भी किया।

    17 फरवरी, 2017 को 52 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    6 फीट

    WWE की प्लस-साइज मॉडल

    निया जैक्स प्रोफेशनल रेसलर हैं और WWE के रॉ ब्रांड पर परफॉर्म करती हैं। इसके अलावा निया प्लस-साइज मॉडल भी हैं।

    निया पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन भी हैं। 2014 में उन्हें WWE ने पहली बार साइन किया था जहां वह NXT पर परफॉर्म करती थीं।

    2016 में निया को रॉ पर भेजा गया और तब से लेकर अब तक वह मेन रोस्टर पर लगातार धमाल मचा रही हैं।

    निया पूर्व रेसलर द रॉक की दूर की रिश्तेदार भी हैं।

    5 फीट 11 इंच

    मॉडलिंग, एक्टिंग और चीयरलीडिंग के बाद बनीं रेसलर

    स्टेसी किब्लर ने रेसलिंग में आने से पहले मॉडलिंग, एक्टिंग के साथ ही एक फुटबॉल क्लब के लिए चीयरलीडर का भी काम किया था।

    1999 में उन्होंने WCW पर अपना रेसलिंग डेब्यू किया और फिर दो साल बाद वह WWE चली आईं।

    किब्लर को उनकी लंबी टांगों के लिए जाना जाता था। उन्हें 'WWE की टांग' निकनेम भी दिया गया था।

    39 वर्षीय किब्लर ने 2006 में ही रेसलिंग जगत से संन्यास ले लिया था।

    5 फीट 10 इंच

    वर्तमान समय की बेस्ट महिला रेसलर्स में से एक

    शार्लेट फ्लेयर वर्तमान समय की बेस्ट महिला रेसलर्स में से एक हैं। WWE के विमेंस डिवीजन को इतना आगे ले जाने में शार्लेट ने काफी अहम योगदान दिया है।

    स्मैकडाउन पर परफॉर्म करने वाली सेकेंड जेनरेशन रेसलर शार्लेट महान रेसलर रिक फ्लेयर की पुत्री हैं।

    2012 में अपना रेसलिंग डेब्यू करने वाली शार्लेट रिकॉर्ड आठ बार WWE विमेन चैंपियन रह चुकी हैं।

    इस रिकॉर्ड को वह पूर्व महिला रेसलर ट्रिश स्ट्रेटस के साथ शेयर कर रही हैं।

    5 फीट 9 इंच

    सबसे लंबे समय से WWE में बनी हुई महिला रेसलर

    32 वर्षीय एलिसया फॉक्स सबसे लंबे समय से कंपनी के साथ बनी हुई हैं। फॉक्स 2006 से ही कंपनी में हैं और 2008 से लगातार मेन रोस्टर बनी हैं।

    जून 2010 में उन्होंने WWE डिवाज टाइटल को जीता था और लगातार दो महीनों तक उसे डिफेंड भी किया था।

    2006 में अपना डेब्यू करने के बाद से फॉक्स ने WWE के लगभग हर ब्रांड पर परफॉर्म किया है।

    उन्होंने NXT पर मेंटर का रोल भी अदा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    जो रूट बने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, पूरे किए 7,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    WWE

    WWE के कुछ शानदार रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ सकते हैं ये रेसलर्स WWE स्मैकडाउन
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने दिए रिंग में वापसी के संकेत WWE रेसलमेनिया
    वरुण धवन ने इस WWE स्टार को सिखाया बॉलीवुड डांस, वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    WWE ही नहीं, WCW में भी लेजेंड रह चुके हैं ये महान रेसलर्स WWE रेसलमेनिया

    कुश्ती

    WWE: 5 सुपरस्टार्स जो रेसलमेनिया 35 पर कर सकते हैं वापसी WWE
    WWE के 5 बेस्ट हील करैक्टर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे WWE
    जानिये, WWE के इतिहास की 5 सबसे मजबूत महिला रेसलर्स के बारे में WWE
    WWE: 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने रे मिस्टेरियो का मास्क उतारा, देखें वीडियो WWE

    WWE समरस्लैम

    WWE: जानें उन महिला रेसलर्स के नाम जो अपने बिजनेस से करती हैं ढेर सारी कमाई WWE
    WWE: मंगलवार को स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये पांच बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    WWE: 'द रॉक' के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे WWE
    WWE: रेसलमेनिया पर जॉन सीना के खिलाफ यह 5 विपक्षी दे सकते हैं ड्रीम मैच WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025