पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप

रेसलिंग जगत में WWE एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रेसलर परफॉर्म करने का सपना देखता है। WWE ने हमेशा ही रेसलिंग जगत पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है और वे दुनिया के टॉप रेसलर्स को अपने पास लाते रहे हैं। हालांकि, इतनी भीड़ के कारण सभी रेसलर्स का वहां सफल हो पाना मुश्किल ही होता है। एक नजर WWE में फ्लॉप होने वाले पांच महान रेसलर्स पर।
इंटरनेशनल सफलता हासिल करने के बाद अल्टीमो ड्रैगन जापान और मैक्सिको में काफी मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने WCW का क्रूजरवेट कैटेगिरी ज्वाइन किया और इसके बाद वह कंपनी के सबसे सुसज्जित रेसलर्स में से एक बने। WWE ने ड्रैगन को यह सोचकर साइन किया था कि वह रे मिस्टेरियो की तरह सफल मास्क वाले रेसलर बनेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और ड्रैगन बुरी तरह फ्लॉप हुए।
लंबे-चौड़े शरीर वाले स्कॉट स्टेइनर ने WCW में काफी अच्छा काम किया था और कंपनी के बंद होने के समय में उन्होंने कुछ सकारात्मक काम किए थे। 2002 में WWE ने उन्हें तगड़ी पुश देने के विचार से साइन किया था। हालांकि, सीधे मेन इवेंट पर पुश दिए जाने ने उनके मोमेंटम को खत्म करने का काम किया। ट्रिपल एच के खिलाफ उस मुकाबले के बाद स्कॉट अपना मोमेंटम हासिल नहीं कर सके।
शेन डगलस ने ECW में ऐसा प्रदर्शन किया था कि उन्हें विश्व का सबसे ज़्यादा दबदबे वाला वर्ल्ड चैंपियन कहा जाने लगा था। हालांकि, WWE के साथ उनका डीन डगलस कैरेक्टर बेहद खराब रहा और नेशनल स्टेज पर काम करने के हिसाब से यह गिमिक काफी शर्मनाक थी। वह अपने WWE करियर से इतने निराश थे कि उन्होंने वहां दोबारा काम नहीं करने का फैसला लिया।
हिडेओ इतामी ने जापान में केंटा नाम से लंबे समय तक परफॉर्म किया और उन्हें वहां लेजेंड के तौर पर देखा जाने लगा था। इसके बाद इतामी को WWE ने साइन किया और उस दौरान उनकी साइनिंग केविन ओवेंस और फिन बैलर के बराबर हाइप हुई थी। हालांकि, उन्हें मेन रोस्टर पर जगह नहीं मिली और लंबे समय तक इग्नोर किए जाने के बाद उन्होंने कंपनी से खुद को रिलीज करवा लिया।
डीन मलेंको को WCW क्रूजरवेट डिवीजन में क्लासिक मुकाबले लड़ने के लिए रेसलिंग लेजेंड के तौर पर देखा जाता है। क्रिस जेरिको, रे मिस्टेरियो, एडि गुरेरो और अन्य बड़े रेसलर्स के खिलाफ उनके धमाकेदार प्रदर्शन ने उन्हें बेहतरीन टेक्निकल रेसलर का तमगा दिला दिया था। हालांकि, WWE में उनके दोनों रन असफल रहे और उन्हें कंपनी ने ज़्यादातर समय कॉमेडी कैरेक्टर के रूप में दिखाया।