NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: रेसलिंग के अलावा क्या करना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा रेसलर्स, जानिए
    अगली खबर
    WWE: रेसलिंग के अलावा क्या करना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा रेसलर्स, जानिए

    WWE: रेसलिंग के अलावा क्या करना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा रेसलर्स, जानिए

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 22, 2019
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    काफी सारे WWE सुपरस्टार्स के लिए रेसलिंग एक नशे की तरह है जिसकी अनुपस्थिति में उन्हें जीवन नीरस लगने लगता है।

    लेकिन कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिनके पास रेसलिंग के अलावा भी काफी कुछ करने को है। भले ही लगभग 300 दिन व्यस्त रहना पड़ता है लेकिन सुपरस्टार्स अपने शौक पूरे करने का समय निकाल लेते हैं।

    जानिए WWE के 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो खाली समय में कुछ दिलचस्प चीजें करना पसंद करते हैं।

    सैथ रॉलिंस

    'गेम ऑफ थ्रोन्स' के बहुत बड़े फैन हैं रॉलिंस

    रेसलमेनिया पर 'द किंग ऑफ किंग्स' ट्रिपल एच को हराने के बाद से सैथ रॉलिंस को 'द किंगस्लेयर' के नाम से जाना जाता है।

    गेम ऑफ थ्रोन्स में पागल राजा को मारने वाले जेमी लैनिस्टर को भी इसी नाम से बुलाया जाता है।

    रॉलिंस इस शो के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने अपने नी स्ट्राइक फिनिशिंग मूव 'किंग्स लैंडिंग' को इस शो के तर्ज पर ही नाम दिया है।

    उन्होंने किगस्लेयर को अपने शर्ट पर डिजाइन कर लिया था।

    फिन बैलर

    बेहद पसंद है लेगो के साथ खेलना

    फिन बैलर वर्तमान समय में WWE का काफी बड़ा नाम बन चुके हैं लेकिन वह WWE आने से पहले भी रेसलिंग की दुनिया में मशहूर थे।

    रेसलिंग से खाली बचे समय में बैलर को पेंटिंग करना पसंद है और वह खुद के लिए स्पाइडरमैन और जोकर की पेंटिंग बना चुके हैं। इसके अलावा उन्हें लेगो (प्लास्टिक के टुकड़ों को जोड़कर खिलौने बनाना) से खेलना काफी ज़्यादा पसंद है। इसके अलावा वह कॉमिक्स के भी बड़े वाले फैन हैं।

    द अंडरटेकर

    किताबें पढ़ने के शैकीन हैं डेडमैन

    अंडरटेकर WWE के महानतम रेसलर्स में से एक हैं लेकिन वह WWE टीवी से बाहर किसी भी तरह की खबरों में आने से बचते हैं।

    अपने करैक्टर के अलावा अंडरटेकर बाहर आना-जाना पसंद नहीं करते हैं। सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि खतरनाक अंडरटेकर रिंग के बाहर बेहद शांत हैं।

    अंडरटेकर रिंग के बाहर किताबें पढ़ने के शौकीन हैं और जब वह यात्रा करते हैं तो अपने साथ ढेर सारी किताबें रखते हैं।

    सामी जेन

    हॉकी फैन हैं कनाडाई रेसलर

    सामी जेन को पिछले कुल सालों से लगातार WWE टीवी पर अंडरडॉग के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अन्य कनाडाई नागरिकों की तरह सामी भी बहुत बड़े हॉकी फैन हैं।

    वह हॉकी को इतना ज़्यादा पसंद करते हैं कि कई मौकों पर नेविल के साथ WWE परफॉर्मेंस सेंटर के पास स्थित हॉकी रिंक पर जा चुके हैं।

    सामी के मुताबिक वह चार साल की उम्र से ही हॉकी के फैन हैं।

    शिंस्के नाकामुरा

    सर्फिंग करने के शौकीन हैं नाकामुरा

    शिंस्के नाकामुरा WWE में मजबूत स्टाइल से रेसलिंग करने के किंग हैं और उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स में अपने तरीके से रेसलिंग करने की विधा को मशहूर किया है।

    हालांकि वह रेसलिंग के अलावा अपने साथ सर्फिंग करने के प्यार को भी लेकर आए हैं। जब वह जापान में थे तो समुद्र का किनारा उनके घर से केवल 10 मिनट की दूरी पर था।

    फ्लोरिडा में समुद्र दूर होने के बावजूद वह समय मिलने पर सर्फिंग के लिए निकल जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE समरस्लैम
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    WWE

    WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने रिंग में विंस मैकमैहन को जमकर मारा, देखें वीडियो WWE स्मैकडाउन
    WWE: जानिए 5 महिला सुपरस्टार्स के जीवन की वो दिलचस्प बातें जो शायद आपको नहीं पता WWE रेसलमेनिया
    #Alvida2018: जानिए 2018 में सबसे ज़्यादा मुकाबले जीतने वाले 5 WWE सुपरस्टार्स के नाम WWE समरस्लैम
    #Alvida2018: WWE में महिलाओं द्वारा लड़े गए साल 2018 के 5 बेस्ट मुकाबले, देखें वीडियो WWE रेसलमेनिया

    WWE समरस्लैम

    कौन है WWE इतिहास का सबसे लंबा रेसलर? जानिये, 5 सबसे लंबे रेसलर्स के बारे में WWE
    WWE: नेचुरल बॉडी वाले सुपरस्टार्स, जिन्होंने बॉडी बनाने के लिए कभी दवाईयों का इस्तेमाल नहीं किया WWE
    WWE: जानिए उन 5 रेसलर्स के नाम जिन्होंने 2018 में रिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE: बेस्ट फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करने वाली 5 महिला रेसलर्स WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE में आने से पहले अमेरिकी सेना के जवान थे ये 5 सुपरस्टार्स WWE
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स WWE
    #Alvida2018: जानें उन WWE सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने साल 2018 में कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए WWE
    #Alvida2018: साल 2018 में पुरुषों ने किया घमासान, देखें 2018 के 5 बेस्ट मुकाबलों के वीडियो WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025