NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE के 5 सबसे बड़े भ्रम जिनकी असलियत हमें जाननी चाहिए
    अगली खबर
    WWE के 5 सबसे बड़े भ्रम जिनकी असलियत हमें जाननी चाहिए

    WWE के 5 सबसे बड़े भ्रम जिनकी असलियत हमें जाननी चाहिए

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 26, 2019
    03:51 pm

    क्या है खबर?

    WWE मनोरंजन जगत का खेल है, जिसमें तमाम प्रोफेशनल रेसलर्स एक-दूसरे के साथ जोर आजमाइश करते हैं।

    असल में WWE केवल मनोरंजन के लिए ही है और इसे पूर्णतया खेल नहीं माना जाता है, लेकिन इसका पागलपन लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।

    WWE के इतिहास में बहुत से स्टार्स रहे हैं जिनके फैंस की संख्या काफी ज्यादा रही है और लोग उनके दीवाने हैं, लेकिन WWE ने काफी भ्रमजाल भी फैला रखा है जिसके बारे में जानना जरूरी है।

    #1

    क्या केन और अंडरटेकर भाई हैं?

    द अंडरटेकर और केन WWE में लगभग 20 सालों से भी ज्यादा समय बिता चुके हैं।

    जाहिर तौर पर इन दोनों रेसलर्स के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है और उनमें से ज्यादातर लोगों को लगता है कि केन और अंडरटेकर भाई हैं।

    हालांकि वास्तविकता यह है कि इन दोनों को भाई बनाना महज बनावटी कहानी थी जो कि काफी सफल भी हुई, लेकिन वास्तविक जीवन में इन दोनों सितारों का कोई रिश्ता नहीं है।

    #2

    क्या खून नकली होता है?

    काफी लोगों को लगता है कि WWE में कई बार हिंसक मैचों में किसी रेसलर के शरीर से निकलने वाला खून नकली होता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

    WWE में खून का बहना असली चीज है, जिसके लिए रेसलर खुद को ब्लेड से कट मारने की प्रैक्टिस करते हैं।

    कई बार कुर्सी या फिर किसी बड़ी चीज से हमला होने के दौरान रेसलर ब्लेड से खुद को कट मारता है, जिसके बाद निकलने वाला खून असली होता है।

    #3

    क्या आपसी दुश्मनी चलती है?

    कई बार ऐसा होता है कि रिंग के बाहर भी रेसलर्स भिड़ जाते हैं और हमें लगता है कि वे वास्तव में एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है।

    रेसलर्स सिर्फ वही करते हैं जो बनावटी कहानी उन्हें करने को कहती है। जब तक कहानी बनी रहेगी वे कैमरे के सामने एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने रहेंगे।

    हालांकि कहानी खत्म होने के बाद आप उनके व्यवहार में बदलाव खुद महसूस कर सकते हैं।

    #4

    अंडरटेकर मरकर जिंदा हो चुके हैं?

    अंडरटेकर को "द डेडमैन" के नाम से भी जाना जाता है और उनका यह नाम काफी मशहूर है। अंडरटेकर के लिए WWE ने पूरी थीम ही डेडमैन वाली बनाई थी।

    दरअसल बनावटी कहानी के तहत दिखाया गया था कि अंडरटेकर मरने के बाद भी ताबूत से निकलकर बाहर आ गए।

    अंडरटेकर की डेडमैन थीम और उनका किलिंग स्टाइल सेलीब्रेशन काफी ज्यादा मशहूर है, लेकिन अभी भी बहुत लोगों को भ्रम है कि वो सच में मरकर जिंदा हो चुके हैं।

    #5

    रेफरी केवल नियम का पालन करवाते हैं?

    WWE के मुकाबले में यदि आपको लगता है कि रेफरी केवल नियम का पालन करवाने का काम करते हैं तो आप पूरी तरह गलत हैं।

    नए जमाने के रेफरी मैच के दौरान भी इयरपीस के सहारे बैकस्टेज से जुड़े रहते हैं और वे शो को चलाते रहने के लिए जरूरी निर्देश हासिल करते रहते हैं।

    मैच के लिए जितनी तैयारी रेसलर्स करते हैं; रेफरी भी उससे कम तैयारी नहीं करते, क्योंकि उन्हें काफी कुछ ट्रैक पर रखना होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    जूनियर एनटीआर लंदन में प्रशंसकों पर भड़के, बोले- सुरक्षाकर्मी तुम्हें बाहर निकाल देंगे लंदन
    फॉक्सवैगन टायरॉन की भारत में पहली बार दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL के इतिहास में GT के खिलाफ की गई सबसे बड़ी साझेदारियां इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित नरेंद्र मोदी

    WWE

    WWE: कब हुआ था पहला टैग टीम मुकाबला? जानें प्रोफेशनल रेसलिंग के ऐसे ही कुछ लैंडमार्क WWE रेसलमेनिया
    WWE: किसी रेसलर ने खींचे ट्रक तो किसी ने पलट दी लिमो, देखें वीडियो WWE रेसलमेनिया
    WWE: डार्क थीम वाले इन सुपरस्टार्स के डरावने वीडियो देखकर डर जाएंगे आप, देखें WWE रेसलमेनिया
    WWE: ब्रॉक लेसनर ने दिए रेसलमेनिया 36 के बाद रिटायर होने के संकेत WWE रेसलमेनिया

    WWE समरस्लैम

    जानें उन 5 WWE रेसलर्स के बारे में जिन्होंने मौत को काफी करीब से देखा है WWE
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे लंबी महिला रेसलर्स WWE
    #Alvida2018: जानिए 2018 में सबसे ज़्यादा मुकाबले जीतने वाले 5 WWE सुपरस्टार्स के नाम WWE
    #Alvida2018: जानें उन WWE सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने साल 2018 में कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025