NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स
    खेलकूद

    WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स

    WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 19, 2018, 04:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स

    WWE का नाम आते ही दर्शकों के मन में मार-धाड़ और मनोरंजन का धमाका घूमने लगता है। WWE में पुरुषों ने तो खूब गदर मचाया है, लेकिन महिलाएं भी इस मामले में उनसे पीछे नहीं हैं। महिला रेसलर्स भी अपने मुकाबलों के लिए खूब मेहनत करती हैं और वे शो को ख्याति दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 महिला रेसलर्स के नाम जोे WWE की सबसे बेस्ट रेसलर्स हैं।

    मनामी टोयोटा

    टोयोटा ने 1991-1995 के दौर में 17 फाइव स्टार मैच लड़े थे और वे 1980 के आखिरी से ही काफी ज्यादा आकर्षित करने वाली रेसलर रहीं थी। उन्होंने न केवल जापान में ढेर सारे प्रमुख वर्ल्ड चैंपियनशिप जीते, बल्कि 2009 में उन्हें रेसलिंग फैंस ने सबसे महानतम महिला रेसलर भी चुना था। बता दें की टोयोटा ने दशकों तक मनोरंजन जगत के लिए परफार्म किया और फिर नवंबर 2017 में सन्यास लेने की घोषणा कर दी।

    द फैब्यूलस मूलाह

    मूलाह ने अपने WWF कैरियर की शुरूआत 1949 में की थी और उन्होंने 2004 में WWE से सन्यास ले लिया था। मूलाह ने WWF महिला चैंपियनशिप को 4 बार और NWA विश्व महिला चैंपियनशिप को 5 बार जीता था। मूलाह WWE के हाल ऑफ फेम में प्रवेश करने वाली पहली महिला रेसलर थीं। साल 1999 में वे सबसे ज्यादा उम्र की WWE चैंपियन बनीं। अगस्त 2007 में 84 की उम्र में उनका निधन हो गया।

    सारा डेल रे

    जब WWE ने महिला रेसलिंग को गंभीरता से लेना शुरू किया तो उन्हें अपने काम के लिए एक बेहतरीन और इस कला में माहिर महिला की जरूरत थी। सारा डेल रे WWE द्वारा चुनी गई पहली महिला ट्रेनर थीं। डेल रे ने खुद तो काफी खिताब जीते ही साथ ही उन्होंने शाशा बैंक्स, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस जैसी WWE चैंपियन भी तैयार की। डेल रे ने शिमर चैंपियनशिप और JAPW वूमेंस चैंपियनशिप जीती थी।

    मी यंग

    मी यंग को खास तौर से 1940 के दशक में महिला रेसलिंग का अगुआ माना जाता है। मी ने कनाडा में महिला रेसलिंग शुरू कराने में मदद की और वे न केवल NWA की पहली फ्लोरिडा वूमन चैंपियन थीं, बल्कि NWA की पहली यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें यंग ने ही द मूलाह को भी ट्रेनिंग दी थी। यंग को आखिरी बार मार्च 2013 में WWE टीवी पर देखा गया था।

    ट्रिश स्ट्रेटस

    2000 के दशक में ट्रिश स्ट्रेटस सबसे सफल महिला रेसलर थीं। वे WWE में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली महिला रेसलर हैं और उनके नाम 8 खिताबी दौर दर्ज हैं। ट्रिश को कई सारी महिला रेसलर्स अपनी प्रेरणा मानती हैं, जिनमें किआ स्टीवेंस, शाशा बैंक्स, बैली और एलेक्सा ब्लिस जैसी चैंपियन शामिल हैं। ट्रिश कठिन से कठिन मैचों में भी अपने शरीर को आगे लाने से नहीं डरती थीं और यही वजह है कि ब्लूप्रिंट पर उनका नाम है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक संजय मिश्रा
    बजट: महिलाओं को नई बचत योजना में मिलेगा ज्यादा ब्याज, बुजुर्ग ज्यादा राशि जमा कर सकेंगे बजट
    होंडा अमेज के तीसरे जनरेशन मॉडल पर चल रहा काम, अगले साल भारत में होगा लॉन्च   होंडा
    बजट: रिटायरमेंट पर मिलने वाली अवकाश नकदीकरण की सीमा 25 लाख रुपये की गई बजट

    WWE

    WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन WWE समरस्लैम
    विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच विंस मैकमैहन
    राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार

    कुश्ती

    कुश्ती संघ विवाद: बजरंग पूनिया बोले- समिति के गठन से पहले राय नहीं ली बजरंग पूनिया
    बजरंग पूनिया के पूर्व कोच ने भी किया बृजभूषण का विरोध, इंस्टाग्राम पर लिखा संदेश बजरंग पूनिया
    मैरी कॉम देखेंगी कुश्ती संघ का कामकाज, बनाया गया निगरानी समिति का अध्यक्ष बजरंग पूनिया
    पहलवानों के धरने में पहुंचे विजेंदर सिंह को मंच से उतारा, जानिए क्या है कारण विनेश फोगाट

    WWE समरस्लैम

    पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत WWE
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स WWE
    तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023