Loading...
एशियाई खेल 2026, क्रिकेट फाइनल: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी रहा हाथ न मिलाने का सिलसिला
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी रहा हाथ न मिलाने का सिलसिला

एशियाई खेल 2026, क्रिकेट फाइनल: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी रहा हाथ न मिलाने का सिलसिला

Oct 03, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

एशियाई खेल 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। इस महामुकाबले की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट जगत में एक बार फिर हाथ न मिलाने का मुद्दा गरमा गया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिला। इससे दोनों देशों के बीच तनाव साफ नजर आया।

रुख

एशिया कप से लेकर एशियाई खेल तक का रुख

भारत और पाकिस्तान के कप्तान और खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का सिलसिला एशिया कप 2025 से शुरु हुआ था।

उसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने टी-20 विश्व कप 2026 में भी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था।

हालांकि, इसी एशियाई खेल में टेबल टेनिस और हॉकी जैसे अन्य खेलों में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैच के बाद सामान्य रूप से हाथ मिलाए थे, लेकिन क्रिकेट में यह तनाव अभी भी जारी है।

प्लेइंग इलेवन

मुकाबले में कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

भारत ने इस मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ उतरने का फैसला किया है। वह बतौर सलामी बल्लेबाज खेल रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), माज सदाकत, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम।

ADVERTISEMENT