Loading...
जोमैटो ने लॉन्च किया होस्ट मोड़ फीचर, कैसे करें इसका उपयोग?
जोमैटो ने लॉन्च किया होस्ट मोड़ फीचर

जोमैटो ने लॉन्च किया होस्ट मोड़ फीचर, कैसे करें इसका उपयोग?

Nov 03, 2026
05:35 pm

क्या है खबर?

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने यूजर्स के लिए होस्ट मोड फीचर लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से किसी दूसरे व्यक्ति के लिए खाना ऑर्डर करते समय मेहमान खाने की कीमत देखे बिना अपनी पसंद की चीजें चुन सकेंगे। कंपनी ने यह सुविधा एक यूजर के सुझाव के बाद शुरू की है। इस सुझाव पर जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने भी जवाब दिया था और इसे जल्द शुरू करने की बात कही थी।

फीचर

मेहमान नहीं देख पाएंगे खाने की कीमत

इस फीचर का मकसद दोस्तों और परिवार के साथ खाना ऑर्डर करने के दौरान होने वाली झिझक को दूर करना है।

अक्सर जब किसी दूसरे व्यक्ति को बिल चुकाना होता है, तो मेहमान महंगी चीजें चुनने से बचते हैं। ऐसे में वे अपनी पसंद के बजाय कम कीमत वाला खाना चुन लेते हैं। होस्ट मोड चालू होने पर मेन्यू और कार्ट में खाने की कीमतें छिप जाती हैं।

हालांकि, ऑर्डर और बिल पर पूरा नियंत्रण होस्ट के पास रहता है।

तरीका

ऐसे चालू कर सकते हैं होस्ट मोड

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए जोमैटो ऐप की होम स्क्रीन पर दिए गए विकल्प से होस्ट मोड चुन सकते हैं।

इसके अलावा, रेस्टोरेंट के मेन्यू पेज पर मौजूद होस्ट मोड विकल्प या प्रोफाइल में जाकर भी इसे चालू किया जा सकता है। इसके बाद मेन्यू और कार्ट से सभी कीमतें हट जाएंगी।

मेहमान अपनी पसंद के व्यंजन चुनकर कार्ट में जोड़ सकेंगे। इस दौरान उन्हें किसी भी खाने की कीमत दिखाई नहीं देगी।

ADVERTISEMENT

अन्य

होस्ट के पास रहेगा बिल देखने का अधिकार

ऑर्डर का पूरा बिल देखने के लिए होस्ट को होस्ट मोड बंद करना होगा।

इसके लिए ऐप फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से पहचान की पुष्टि करेगा। इसके बाद होस्ट खाने की कीमतों और कुल बिल को देखकर ऑर्डर दे सकेगा। मेहमान खुद कीमतें नहीं देख पाएंगे।

कंपनी के अनुसार, यह सुविधा सोशल मीडिया पर मिले सुझाव के 72 घंटे के भीतर शुरू कर दी गई थी। त्योहारों के मौसम से पहले लॉन्च हुआ फीचर अब पूरे भारत में उपलब्ध है।

ADVERTISEMENT