यूट्यूब ला सकती है नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तांबा, क्या होगी खासियत?
क्या है खबर?
गूगल की वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब इन दिनों अपने एक नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म का नाम तांबा हो सकता है। इसके जरिए यूजर्स को अपनी प्रोफाइल बनाने, दूसरे लोगों को फॉलो करने और उनसे बातचीत करने की सुविधा मिल सकती है। यूट्यूब के एंड्रॉयड ऐप के नए वर्जन में इस प्लेटफॉर्म से जुड़े कई संकेत मिले हैं।
आइकन
ऐप में मिले लोगो और 38 आइकन
रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब के एंड्रॉयड वर्जन 21.44.534 की जांच के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तांबा से जुड़ी डिजाइन फाइलें मिली हैं।
इनमें एक लोगो भी शामिल है, जिसके बीच में प्ले बटन बना हुआ है। इसके अलावा, 38 आइकन मिले हैं, जिनमें होम, सर्च, कैमरा, चैट, इनबॉक्स, स्टिकर और माइक्रोफोन के निशान शामिल हैं।
इनसे पता चलता है कि प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सोशल मीडिया सुविधाएं मिल सकती हैं।
विकल्प
चैट और वीडियो शेयर करने के मिलेंगे विकल्प
ऐप के कोड में मिले संकेतों के अनुसार, तांबा पर यूजर्स एक-दूसरे को फॉलो कर सकेंगे और फॉलो रिक्वेस्ट भी भेज सकेंगे।
इसमें निजी बातचीत के साथ ग्रुप चैट का विकल्प भी हो सकता है। यूजर्स टेक्स्ट मैसेज के अलावा फोटो और वीडियो साझा कर सकेंगे। पोस्ट और शॉर्ट्स पर लाइक-कमेंट करने की सुविधा भी मिल सकती है।
इसके अलावा, वॉइस मैसेज के जरिए कमेंट का जवाब देने का विकल्प भी दिया जा सकता है।
अन्य
अलग ऐप के रूप में हो सकती है शुरुआत
रिपोर्ट में तांबा से जुड़े एक अलग सैंडबॉक्स पैकेज का भी जिक्र किया गया है।
एंड्रॉयड और iOS के लिए अलग क्लाइंट के संकेत मिलने से माना जा रहा है कि गूगल इसकी अलग ऐप के रूप में भी जांच कर रहा है। हालांकि, सैंडबॉक्स का इस्तेमाल किसी नए फीचर को शुरुआती स्तर पर परखने के लिए किया जाता है।
गूगल ने अभी तक तांबा की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही इसके लॉन्च की पुष्टि की है।