LOADING...
यूट्यूब कर रही 2019 में बंद किए डायरेक्ट मैसेज फीचर का परीक्षण, जानिए क्या होगा फायदा
यूट्यूब डायरेक्ट मैसेज फीचर का परीक्षण कर रही है

यूट्यूब कर रही 2019 में बंद किए डायरेक्ट मैसेज फीचर का परीक्षण, जानिए क्या होगा फायदा

Mar 07, 2026
03:16 pm

क्या है खबर?

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब 2019 में बंद किए गए डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर का सालों बाद एक बार फिर परीक्षण कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने एक नए परीक्षण के तहत सीमित संख्या में यूजर्स के बीच इस फीचर का प्रयोग शुरू कर दिया है। इससे संकेत मिलता है कि मेटा का यह ऐप अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के बीच बातचीत और संचार बढ़ाने के नए तरीकों की खोज कर रहा होगा।

DM फीचर 

इस कारण बंद कर दिया यह फीचर 

पहले यू्ट्यूब का मैसेजिंग सिस्टम यूजर्स को निजी तौर पर वीडियो शेयर करने और प्लेटफॉर्म के भीतर छोटे मैसेज भेजने की अनुमति देता था। कंपनी ने 2019 में इस सुविधा को बंद कर दिया। बताया गया कि यूजर वीडियो शेयर करने और संवाद करने के लिए अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर अधिक निर्भर हो रहे थे। अब ऐसा लगता है कि प्लेटफॉर्म एक नए परीक्षण के साथ इस पर फिर से विचार कर रहा है।

फायदा 

क्या होगा इस फीचर का फायदा?

इस मैसेजिंग सिस्टम की मदद से यूजर्स वीडियो पर चर्चा कर सकते हैं, सुझाव शेयर कर सकते हैं या कंटेंट देखते समय दोस्तों से सीधे बातचीत कर सकते हैं। इस फीचर को लागू किया जाता है तो यह दर्शकों के लिए बाहरी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर जाए बिना वीडियो और क्रिएटर्स के साथ इंटरैक्ट करने का एक और तरीका बन सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर का फिलहाल सीमित संख्या में यूजर्स के साथ परीक्षण किया जा रहा है।

Advertisement