Loading...
यूट्यूब ने स्टूडियो ऐप में पेश किए नए AI टूल्स, जानिए क्या मिलेगी सुविधा
यूट्यूब ने स्टूडियो ऐप में नए फीचर पेश किए हैं

यूट्यूब ने स्टूडियो ऐप में पेश किए नए AI टूल्स, जानिए क्या मिलेगी सुविधा

Sep 26, 2026
10:00 pm

क्या है खबर?

यूट्यूब ने 'मेड ऑन यूट्यूब' इवेंट में कई नए फीचर्स के साथ क्रिएटर्स के लिए अपनी टूलकिट को और बेहतर बनाया है। ये फीचर्स प्लेटफॉर्म की लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं को दिखाते हैं और साथ ही इस चिंता को भी दूर करते हैं कि AI क्रिएटर्स को बेकार कर देगा। प्लेटफॉर्म अपने 'आस्क यूट्यूब' कन्वर्सेशनल सर्च फीचर में शॉपिंग से जुड़े फंक्शन भी जोड़ रहा है, जबकि शॉर्ट्स को एक नया सीरीज फॉर्मेट मिलेगा।

सवाल-जवाब 

चैटबॉट की तरह कर सकते हैं बात

अब यूजर्स 'आस्क यूट्यूब' टूल का इस्तेमाल करके उत्पादों के बारे में पूछ सकते हैं और सीधे वीडियो के वॉच पेज से ही उनकी खासियतें जान सकते हैं।

किसी भी दूसरे चैटबॉट की तरह आप और सवाल पूछकर बातचीत जारी रख सकते हैं और टीवी पर वही वीडियो देखते समय वॉयस कमांड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

'आस्क स्टूडियो' बैकग्राउंड में काम करके पुराने वीडियो का विश्लेषण कर सकता है और नए थंबनेल का सुझाव भी दे सकता है।

जेमिनी 

एडिटिंग असिस्टेंट की तरह काम करेगा जेमिनी 

यूट्यूब, शॉर्ट्स और यूट्यूब क्रिएट ऐप के लिए जेमिनी को एक बातचीत करने वाले एडिटिंग असिस्टेंट के तौर पर भी ला रहा है।

इससे क्रिएटर्स प्रॉम्प्ट या अपने निर्देशों का इस्तेमाल करके फ्रेम को रीऑर्डर कर सकते हैं, क्लिप ट्रिम कर सकते हैं या वीडियो की बेसिक एडिटिंग कर सकते हैं।

एक और नया फीचर है व्यूअर के इलाके के आधार पर प्रोडक्ट टैग को अपडेट करना, जिसमें यूजर्स को लोकल रिटेलर्स की लोकल डील्स पर भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENT