Loading...
इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी कर सकेंगे एडिट, मेटा ने शुरू किया नया फीचर
इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी कर सकेंगे एडिट

इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी कर सकेंगे एडिट, मेटा ने शुरू किया नया फीचर

Nov 19, 2026
03:36 pm

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए मेटा एक नया बदलाव लेकर आई है। अब यूजर्स स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी उसमें बदलाव कर सकेंगे। पहले किसी गलती को सुधारने के लिए स्टोरी डिलीट करके दोबारा पोस्ट करनी पड़ती थी, लेकिन नए फीचर के आने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने बताया कि यूजर्स को स्टोरी पोस्ट करने के बाद उसे एडिट करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।

फीचर

कैप्शन और म्यूजिक में कर सकेंगे बदलाव

नए फीचर की मदद से यूजर्स स्टोरी में लिखे कैप्शन को बदल सकेंगे और गलतियों को सुधार सकेंगे।

इससे स्टोरी में लगाया गया म्यूजिक भी जोड़ा या बदला जा सकेगा। खास बात यह है कि बदलाव करने के लिए स्टोरी को डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी। इससे पोस्ट पर आए व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई भी सुरक्षित रहेंगे।

यूजर्स को स्टोरी शेयर करने के बाद 15 मिनट के भीतर ही एडिट करने का विकल्प मिलेगा।

लेबल

एडिट की गई स्टोरी पर दिखेगा अलग लेबल

इंस्टाग्राम के मुताबिक, यह सुविधा धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जा रही है।

फीचर उपलब्ध होने के बाद स्टोरी के मोर मेनू में जाकर एडिट स्टोरी का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद यूजर अपनी पोस्ट में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

हालांकि, एडिट की गई स्टोरी पर एडिटेड का लेबल दिखाई देगा, जिससे दूसरे लोगों को पता चल सकेगा कि पोस्ट में बदलाव किया गया है। यह सुविधा खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी होगी।

ADVERTISEMENT

अन्य

स्टोरी बनाने के तरीके में भी किए जा रहे बदलाव

इंस्टाग्राम स्टोरी बनाने वाले फीचर में भी कुछ नए बदलाव कर रही है।

अब यूजर्स को स्टोरी के बैकग्राउंड के लिए पहले से ज्यादा रंग और नए डिजाइन मिलेंगे। इसमें ग्रेडिएंट और दूसरे विजुअल इफेक्ट भी शामिल किए जा रहे हैं।

इसके अलावा, एक साथ कई तस्वीरें शेयर करना और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार सजाना भी आसान होगा। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों से स्टोरी तैयार करने और शेयर करने का अनुभव बेहतर होगा।

ADVERTISEMENT