LOADING...
गूगल वॉलेट में सेव कर सकते हैं आधार कार्ड, जानिए क्या है इसका तरीका
गूगल वॉलेट में आधार कार्ड को सेव करने की सुविधा दी गई है

गूगल वॉलेट में सेव कर सकते हैं आधार कार्ड, जानिए क्या है इसका तरीका

Apr 28, 2026
02:43 pm

क्या है खबर?

गूगल ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत अब देश में उसके यूजर अपने आधार कार्ड की जानकारी सीधे गूगल वॉलेट ऐप में सेव कर सकेंगे। दिग्गज टेक कंपनी ने एक नए ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की है कि इस नई सुविधा से यूजर अपने स्मार्टफोन पर आधार कार्ड का एक सुरक्षित डिजिटल वर्जन बना सकेंगे। इस नई पहल का उद्देश्य बिना कार्ड के पहचान सत्यापन को और अधिक सुगम बनाना है।

तकनीक 

वॉलेट पर आधार कैसे करेगा काम?

कंपनी के अनुसार, यूजर अब आधार को अपने डिवाइस पर गूगल वॉलेट में सत्यापन योग्य पहचान पत्र के रूप में सेव कर सकते हैं। इसका मतलब है कि ID सुरक्षित रूप से संग्रहीत है और इसका उपयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के सत्यापन के लिए किया जा सकता है। इस सिस्टम की एक प्रमुख विशेषता चयनात्मक प्रकटीकरण है, जिसका मतलब है कि सत्यापन के दौरान जिस जानकारी की जरूरत हो तो केवल वही शेयर की जाती है।

फायदा 

इस सुविधा से होंगे ये फायदे

दिग्गज सर्च इंजन निर्माता के अनुसार, यूजर गूगल वॉलेट का उपयोग करके मूवी बुकिंग और रिवॉर्ड प्राप्त करने के लिए अपनी उम्र को तुरंत सत्यापित कर सकते हैं। वॉलेट के वेरिफाइड 'प्राइम' प्रोफाइल फीचर का इस्तेमाल करके असली लोगों से मैच किया जा सकता है। एक टैप से अंतरराष्ट्रीय वीजा आवेदन ऑटोमेटिक भर सकते हैं। गूगल जल्द ही मायगेट और स्नैबिट जैसे प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट जोड़ेगा, जिससे डिलीवरी स्टाफ और गिग वर्कर्स का सत्यापन किया जा सकेगा।

Advertisement

प्रोसेस 

क्या है वॉलेट में आधार जोड़ने का तरीका?

स्मार्टफोन में गूगल वॉलेट ऐप खोलें और मुख्य स्क्रीन पर '+' या 'एड टू वॉलेट' बटन पर टैप कर मेनू से ID पास या आधार कार्ड जोड़ने का विकल्प चुनें। अब UIDAI पोर्टल से आधार विवरण को प्रमाणित करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मिला OTP दर्ज करें। आधार ऐप से सत्यापन योग्य क्रेडेंशियल जेनरेट कर इसे वॉलेट में डालने के लिए 'शेयर ID' विकल्प चुनें और प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद आधार डिजिटल रूप में सेव हो जाएगा।

Advertisement