Page Loader
एक्स ने ट्रैफिक में फेसबुक को छोड़ा पीछे, 13 अरब लोगों ने किया विजिट 
एक्स ने ट्रैफिक में फेसबुक को छोड़ा पीछे

एक्स ने ट्रैफिक में फेसबुक को छोड़ा पीछे, 13 अरब लोगों ने किया विजिट 

Aug 01, 2024
02:59 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर अपना स्वामित्व स्थापित करने के बाद उसके नियमों में कई बदलाव किया, जिसका प्रभाव अब दिखाई देता नजर आ रहा है। ट्रैफिक मॉनिटरिंग साइट सिमिलरवेब के अनुसार, एक्स ने वैश्विक ट्रैफिक में फेसबुक और इंस्टाग्राम को पीछे छोड़कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जून में एक्स ने दुनियाभर में 13.14 अरब विजिट दर्ज की, जो फेसबुक के 12.44 अरब और इंस्टाग्राम के 5.798 अरब से अधिक है।

संख्या

जून में इतनी रही यूनिक विजिटर की संख्या

यूनिक विजिटर के मामले में एक्स ने भी जून में 3.127 अरब यूनिक यूजर्स के साथ अपना दबदबा बनाया। यह आंकड़ा फेसबुक से लगभग 3 गुना है, जिसके 1.050 अरब यूनिक विजिटर थे। इंस्टाग्राम 91.9 करोड़ यूनिक विजिटर के साथ फेसबुक से बहुत पीछे है। यह डाटा सोशल मीडिया के बाजार में एक के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करता है। मस्क ने इस आंकड़े को एक्स पर एक पोस्ट में शेयर किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए मस्क का पोस्ट