LOADING...
एक्स ने पेश किया ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन फीचर, कैसे करता है काम?
एक्स ने शुरू किया ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन फीचर

एक्स ने पेश किया ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन फीचर, कैसे करता है काम?

Apr 09, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने यूजर्स के लिए एक नया ऑटोमैटिक पोस्ट ट्रांसलेशन फीचर शुरू किया है। इस फीचर का मकसद अलग-अलग भाषाओं के बीच दूरी को कम करना और बातचीत को आसान बनाना है। अब यूजर्स को पोस्ट समझने के लिए अलग से अनुवाद करने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा धीरे-धीरे दुनियाभर के यूज़र्स के लिए शुरू की जा रही है और ऐप के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

खासियत

अब अपने आप बदल जाएगी पोस्ट की भाषा

इस नए अपडेट के बाद, किसी भी दूसरी भाषा में लिखी पोस्ट अपने आप यूजर की पसंदीदा भाषा में बदल जाएगी। पहले यूजर्स को ट्रांसलेट बटन दबाना पड़ता था, लेकिन अब यह काम खुद ही हो जाएगा। इससे समय बचेगा और पढ़ना आसान होगा। यूजर्स चाहें तो सेटिंग में जाकर इस फीचर को बंद भी कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट देखने की पूरी आजादी मिलती है।

भाषा

कई भाषाओं को मिला सपोर्ट

एक्स के इस फीचर में कई प्रमुख और क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, अरबी, बंगाली, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, पुर्तगाली, जापानी, कोरियन, तमिल, तेलुगु, मलयालम, उर्दू और अन्य भाषाएं शामिल हैं। इससे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के लोग आसानी से एक-दूसरे की बात समझ सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो कई भाषाओं में कंटेंट देखते और पढ़ते हैं।

Advertisement

AI

AI तकनीक से और फीचर भी आएंगे

यह फीचर ग्रोक नाम के AI सिस्टम से चलता है, जिसे xAI ने बनाया है। कंपनी अब और भी नए AI फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जैसे फोटो एडिट करने के नए टूल और प्राइवेसी के लिए ब्लर विकल्प। इन बदलावों से यूज़र्स को ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित अनुभव मिलेगा। आने वाले समय में प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने के लिए ऐसे और फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

Advertisement