LOADING...
भारत में अब भी क्यों नहीं चल रहा है टेलीग्राम? यहां जानिए जवाब
NEET परीक्षा के कारण लगाया गया था प्रतिबंध

भारत में अब भी क्यों नहीं चल रहा है टेलीग्राम? यहां जानिए जवाब

Jun 22, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

भारत में टेलीग्राम अब यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, जिससे सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने पूछा है कि NEET-UG परीक्षा होने के बाद भी ऐप क्यों नहीं चल रहा है। कुछ यूजर्स को उम्मीद थी कि 22 जून आते ही सेवा बहाल हो जाएगी, लेकिन ऐप के अब भी बंद रहने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़े पोस्ट और सवालों की बाढ़ आ गई है।

प्रतिबंध

NEET परीक्षा के कारण लगाया गया था प्रतिबंध

सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को टेलीग्राम तक पहुंच सीमित करने का निर्देश दिया था। आशंका थी कि NEET-UG री-एग्जामिनेशन से जुड़ी सामग्री टेलीग्राम के जरिए प्रसारित की जा सकती है। इसी वजह से प्लेटफॉर्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। इसके साथ ही टेलीग्राम के मैसेज एडिट करने वाले फीचर पर भी अलग से रोक लगाने का फैसला किया गया। सरकार ने इसे सिर्फ एक एहतियाती कदम बताया था।

भ्रम

22 जून की तारीख को लेकर क्यों हुआ भ्रम?

कई यूज़र्स ने यह मान लिया था कि 22 जून को ही टेलीग्राम दोबारा काम करना शुरू कर देगा। हालांकि, सरकारी निर्देशों में कहा गया था कि प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा। आमतौर पर इसका मतलब यह होता है कि 22 जून भी प्रतिबंध की अवधि में शामिल है और सेवा उसके बाद बहाल होने की उम्मीद की जाती है। इसी गलतफहमी की वजह से सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग सवाल पूछते नजर आए।

Advertisement

शुरू

टेलीग्राम फिर कब से शुरू हो सकता है?

सरकारी निर्देशों के मुताबिक, टेलीग्राम की सामान्य सेवाएं 23 जून से फिर शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, मैसेज एडिट करने की सुविधा पर लगी पाबंदी 30 जून तक जारी रह सकती है। ऐसे में इस फीचर के दोबारा सक्रिय होने की संभावना 1 जुलाई के बाद मानी जा रही है। फिलहाल यूजर्स को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा, क्योंकि सेवा बहाली की अंतिम स्थिति संबंधित निर्देश जारी होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement