LOADING...
OpenAI ने मैक यूजर्स क्यों दी ChatGPT को अपडेट करने की सलाह?
OpenAI ने एक्सियोस से संंबंधित सुरक्षा खामी का पता लगाया है

OpenAI ने मैक यूजर्स क्यों दी ChatGPT को अपडेट करने की सलाह?

Apr 11, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने लोकप्रिय थर्ड-पार्टी डेवलपर लाइब्रेरी एक्सियोस से संबंधित एक सुरक्षा समस्या का पता चलने के बाद मैकOS यूजर्स से अपने ChatGPT ऐप्स को अपडेट करने की सलाह दी है। कंपनी ने कहा है कि उसे यूजर्स डेटा लीक या हैकिंग का कोई संकेत नहीं मिला है और न ही उसके सिस्टम से छेड़छाड़ की गई या उसके सॉफ्टवेयर में किसी भी तरह का बदलाव किया गया था। कंपनी एहतियात के तौर पर नए सुरक्षा उपाय लागू कर रही है।

खतरा 

क्या हो सकता है खतरा?

कंपनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "अत्यधिक सावधानी बरतते हुए हम उस प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं, जो हमारे मैकOS एप्लिकेशन को वैध OpenAI ऐप के रूप में प्रमाणित करती है।" आपके डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नकली ChatGPT ऐप्स से बचने के लिए AI कंपनी ने मैक पर ऐप अपडेट अनिवार्य कर दिया है। आप सीधे ऐप के अंदर ही अपडेट कर सकते हैं या OpenAI के आधिकारिक लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

कारण 

इस कारण पैदा हुई यह समस्या 

सुरक्षा संबंधी यह समस्या 31 दिसंबर, 2025 को हुए सप्लाई चेन अटैक से उत्पन्न हुई है। OpenAI पर सीधे हमला करने के बजाय, हैकर्स ने एक्सियोस को हैक कर लिया, जो डेवलपर्स द्वारा सॉफ्टवेयर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ऑनलाइन लाइब्रेरी है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह खामी केवल उसके मैकOS एप्लिकेशन तक ही सीमित है। iOS, एंड्रॉयड, विंडोज, लिनेक्स या वेब ब्राउजर के माध्यम से ChatGPT का उपयोग इससे अप्रभावित है।

Advertisement