Loading...
क्यों हजारों मैक मिनी खरीद रही OpenAI? जानिए इसके पीछे की वजह
OpenAI अपने AI मॉडल ट्रेन करने के लिए ऐपल मैक मिनी और स्टूडियो का इस्तेमाल कर रही है

क्यों हजारों मैक मिनी खरीद रही OpenAI? जानिए इसके पीछे की वजह

Aug 31, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

OpenAI और एंथ्रोपिक जैसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब्स अब ज्यादा कंप्यूटिंग पावर पाने की कोशिश में मॉडल को ट्रेन करने के लिए मैक मिनी और मैक स्टूडियो का तेजी से इस्तेमाल कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ChatGPT निर्माता ने हजारों की संख्या में ऐपल के डिवाइस खरीदे हैं, जबकि क्लाउड निर्माता, अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के जरिए मैक मिनी किराए पर ले रही है। ये कदम AI डेवलपमेंट में ऐपल के हार्डवेयर की भूमिका की ओर इशारा करते हैं।

उपयोग 

मैक डिवासेज का ऐसे हो रहा इस्तेमाल

द इंफॉर्मेशन के अनुसार, OpenAI मैक का इस्तेमाल रीइंफोर्समेंट लर्निंग (RL) के लिए कर रहा है। यह एक ऐसी तकनीक है, जिसमें AI 'ट्रायल एंड एरर' (कोशिश और गलती) के जरिए सीखता है।

साथ ही, इनका इस्तेमाल कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले AI एजेंट्स को ट्रेन करने के लिए भी किया जा रहा है।

ये सॉफ्टवेयर इंटरफेस को नेविगेट कर सकते हैं, कई चरणों वाले काम पूरे कर सकते हैं और इंसानों की तरह कंप्यूटर के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं।

योजना 

और भी मैक डिवाइस खरीदने की तैयारी 

रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI पहले से खरीदे गए हजारों डिवाइस के अलावा और भी डिवाइस हासिल करने की कोशिश कर रही है।

दूसरी ओर, एंथ्रोपिक भले ही AWS के जरिए मैक मिनी किराए पर ले रही है, लेकिन इन डिवाइस का इस्तेमाल इसी तरह के काम के लिए कर रही है।

बता दें कि हाल में डेवलपर्स खास AI कामों के लिए केवल बड़े एनवीडिया GPU क्लस्टर पर निर्भर रहने के बजाय मैक का इस्तेमाल करने लगे हैं।

ADVERTISEMENT

फायदा 

ऐपल को भी मिल रहा इसका फायदा 

ऐपल का यूनिफाइड मेमोरी आर्किटेक्चर, मैक मिनी और मैक स्टूडियो का थर्मल डिजाइन, ऑन-डिवाइस AI के काम के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं।

इनकी वजह से एक ही सिस्टम पर कई लोकल सेशन के साथ-साथ बड़े मॉडल और डेस्कटॉप टास्क तेज और कम लागत के चलाए जा सकते हैं।

इस बढ़ती रुचि का फायदा ऐपल के हार्डवेयर बिजनेस को भी मिला है। पिछली तिमाही में मैक से होने वाली कमाई सालाना आधार पर लगभग 29 प्रतिशत बढ़ गई।

ADVERTISEMENT