Page Loader
जापान में गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पर क्यों लगा प्रतिबंध?
जापान में गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लग गया है

जापान में गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पर क्यों लगा प्रतिबंध?

Jun 27, 2025
11:18 am

क्या है खबर?

जापान में गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब देश में पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो की बिक्री, प्रचार और प्रदर्शन पर रोक लग चुकी है। यह फैसला गूगल के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि जापान उसके सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। गूगल पिक्सल फोन जापान में हाल ही में ऐपल आईफोन के बाद दूसरा सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन बन गया था।

वजह

क्यों लगा प्रतिबंध?

यह प्रतिबंध एक खास मोबाइल तकनीक को लेकर लगाया गया है, जिसका उपयोग गूगल ने कथित तौर पर बिना अनुमति के किया। यह तकनीक 4G नेटवर्क में डिवाइस और टावर के बीच डाटा भेजने के नियंत्रण संकेत से जुड़ी है। जापानी कोर्ट ने माना कि गूगल ने उचित लाइसेंस के बिना यह तकनीक इस्तेमाल की। अदालत ने गूगल के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताया और इसी कारण सख्त कदम उठाया गया।

आशंका

आगे और मॉडल पर असर की आशंका 

जापान में फिलहाल यह प्रतिबंध पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो तक सीमित है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भविष्य में पिक्सल 8 और पिक्सल 9 जैसे नए मॉडल भी इस कानूनी विवाद की चपेट में आ सकते हैं। अगर गूगल ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला, तो जापान जैसे अहम बाजार में उसकी पकड़ कमजोर हो सकती है। कंपनी पर अब दबाव है कि वह लाइसेंसिंग, डिजाइन या कानूनी रास्ता चुनकर इस विवाद को सुलझाए।