Loading...
स्पेस-X को आखिरी सेकंड में स्टारशिप लॉन्च क्यों करना पड़ा रद्द?
स्पेस-X को आखिरी सेकंड में स्टारशिप लॉन्च करना पड़ा रद्द

स्पेस-X को आखिरी सेकंड में स्टारशिप लॉन्च क्यों करना पड़ा रद्द?

Jul 17, 2026
09:00 am

क्या है खबर?

एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X को अपने स्टारशिप रॉकेट की 13वीं परीक्षण उड़ान से ठीक पहले आज (17 जुलाई) बड़ा झटका लगा है। टेक्सास स्थित स्टारबेस लॉन्च साइट से गुरुवार को होने वाला लॉन्च आखिरी सेकंड में अपने आप रुक गया। इसके बाद कंपनी ने मिशन को फिलहाल टाल दिया। अब इंजीनियर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि रॉकेट को सुरक्षित तरीके से दोबारा उड़ान के लिए तैयार किया जा सके।

वजह

क्या है लॉन्च रुकने की वजह?

स्पेस-X के अनुसार, रॉकेट के रैप्टर इंजन चालू होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ इंजन सही तरह से चालू नहीं हो सके।

इसके बाद सुरक्षा प्रणाली ने अपने आप लॉन्च रोक दिया। टेलीमेट्री डाटा में भी सामने आया कि चार इंजन सक्रिय नहीं हुए, जिसके कारण बाकी इंजन भी बंद हो गए।

कंपनी का कहना है कि सुरक्षा प्रणाली ने योजना के अनुसार काम किया और किसी बड़े नुकसान से बचा लिया।

नया प्रयास

अगले सप्ताह हो सकती है नई कोशिश

मस्क ने बताया कि अगली उड़ान की तैयारी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि दो रैप्टर इंजन बदले जाएंगे और सभी तकनीकी जांच पूरी होने के बाद दोबारा लॉन्च का प्रयास किया जाएगा।

मस्क के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो स्टारशिप की अगली परीक्षण उड़ान अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है। फिलहाल इंजीनियर रॉकेट की सभी प्रणालियों की विस्तार से जांच कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

असर

शेयरों पर भी पड़ा असर

इस महत्वपूर्ण मिशन में 20 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट भी भेजे जाने थे, जिनका परीक्षण अब अगली उड़ान में किया जाएगा।

लॉन्च टलने के बाद स्पेस-X के शेयर आफ्टर-मार्केट कारोबार में करीब तीन प्रतिशत गिर गए और वे अपने IPO मूल्य से भी नीचे पहुंच गए।

इसके बावजूद कंपनी का कहना है कि सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाती है और पूरी जांच के बाद ही अगला लॉन्च किया जाएगा।

ADVERTISEMENT