LOADING...
OpenAI ने कोडेक्स AI में 'गॉब्लिन' और 'ग्रेमलिन' जैसे विषय पर क्यों लगाया प्रतिबंध?
OpenAI ने कोडेक्स में लगाए नए नियम

OpenAI ने कोडेक्स AI में 'गॉब्लिन' और 'ग्रेमलिन' जैसे विषय पर क्यों लगाया प्रतिबंध?

Apr 29, 2026
01:27 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने अपने कोडिंग टूल कोडेक्स में एक नई समस्या को ठीक करने के लिए कुछ अजीब और खास तरह के नियम लागू किए हैं। वायर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने टूल के अंदर ऐसे निर्देश जोड़े हैं, ताकि यह गॉब्लिन, ग्रेमलिन या अन्य काल्पनिक जीवों के बारे में बिना वजह बात न करे। अब कोडेक्स तभी इन विषयों पर बात करेगा जब वे यूजर के सवाल से सीधे और साफ तौर पर जुड़े होंगे।

वजह

कंपनी ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

रिपोर्ट बताया गया है कि कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि AI कोडिंग टूल बिना किसी कारण बार-बार गॉब्लिन और दूसरे जीवों के बारे में बात करने लगता था। यह समस्या खासतौर पर तब सामने आई जब कोडेक्स को ओपनक्लॉ प्लेटफॉर्म के साथ इस्तेमाल किया गया। इससे यूजर अनुभव काफी प्रभावित हुआ और टूल का फोकस कोडिंग से हटने लगा, जिसके बाद OpenAI को इस पर नियंत्रण के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने पड़े।

समस्या

नए अपडेट के बाद बढ़ी समस्या

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि GPT-5.5 अपडेट के बाद इस तरह की दिक्कतें काफी ज्यादा बढ़ गईं। कुछ प्लेटफॉर्म पर यह देखा गया कि नया मॉडल ऐसे शब्दों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहा था। इससे साफ हुआ कि यह समस्या नए AI मॉडल के व्यवहार से जुड़ी है। OpenAI ने इसे सुधारने के लिए सिस्टम में सीधे और सख्त निर्देश जोड़ दिए, ताकि टूल का जवाब ज्यादा सटीक और काम के हिसाब से बना रहे।

Advertisement

चर्चा

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा चर्चा हुई और कई यूजर्स ने मजेदार पोस्ट और मीम्स शेयर किए। कंपनी के प्रमुख सैम ऑल्टमैन भी इस ट्रेंड में शामिल हुए और इस पर हल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। OpenAI के कर्मचारियों ने भी इस समस्या को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है। कंपनी अब ऐसे बदलाव कर रही है, ताकि AI टूल्स ज्यादा भरोसेमंद, सुरक्षित और उपयोगी बनें और यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके।

Advertisement