मोटोरोला ने भारत में कई कंटेंट क्रिएटर्स पर क्यों किया केस?
क्या है खबर?
मोटोरोला ने भारत में कई कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ केस किया है। कंपनी का कहना है कि कुछ पोस्ट और वीडियो उसके प्रोडक्ट्स के बारे में गलत और बदनाम करने वाली जानकारी फैला रहे हैं। यह मामला बेंगलुरु की अदालत में दायर किया गया है। इस कदम से यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या इससे ऑनलाइन आलोचना और रिव्यू पर असर पड़ सकता है और क्रिएटर्स पर दबाव बढ़ सकता है।
मुकदमा
क्यों किया गया यह मुकदमा?
कंपनी का कहना है कि उसके फोन में खराबी और आग लगने जैसे आरोपों वाले कई वीडियो और पोस्ट गलत हैं। मोटोरोला ने दावा किया है कि ऐसे कंटेंट से उसकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इसी वजह से कंपनी ने कोर्ट से मांग की है कि ऐसे सभी कंटेंट को हटाया जाए और भविष्य में इस तरह की पोस्ट पर रोक लगाई जाए, ताकि गलत जानकारी फैलने से रोका जा सके और ब्रांड की विश्वसनीयता बनी रहे।
चिंता
क्रिएटर्स और एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
इस मामले में शामिल कुछ क्रिएटर्स का कहना है कि उन्हें अचानक ईमेल के जरिए इस केस की जानकारी मिली। उनका कहना है कि इससे मानसिक दबाव बन रहा है और वे अब खुलकर रिव्यू करने से बच सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे फ्री स्पीच पर असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि अगर ऐसे केस बढ़े, तो लोग डर के कारण अपनी राय खुलकर नहीं रख पाएंगे।
असर
बाजार और ऑनलाइन रिव्यू पर पड़ सकता है असर
भारत मोटोरोला के लिए बड़ा बाजार है और यहां के यूजर्स खरीदारी से पहले ऑनलाइन रिव्यू पर काफी भरोसा करते हैं। ऐसे में इस केस का असर यूजर्स और क्रिएटर्स दोनों पर पड़ सकता है। कुछ लोगों ने गलत जानकारी के खिलाफ सख्ती का समर्थन किया है, जबकि अन्य का कहना है कि कंपनियों को आलोचना को स्वीकार कर सुधार करना चाहिए। यह मामला आगे चलकर ऑनलाइन कंटेंट और नियमों में बदलाव ला सकता है।