LOADING...
क्यों ऐपल ने दी थी एक्स और ग्रोक को ऐप स्टोर से हटाने की चेतावनी?
ऐपल ने एक्स और ग्रोक को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी दी थी

क्यों ऐपल ने दी थी एक्स और ग्रोक को ऐप स्टोर से हटाने की चेतावनी?

Apr 15, 2026
12:32 pm

क्या है खबर?

ऐपल ने इस साल की शुरुआत में यूजर्स द्वारा महिलाओं और बच्चों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें बनाने के बाद एलन मस्क के ग्रोक और एक्स को अपने ऐप स्टोर से हटाने की धमकी दी थी। यह इसलिए किया गया, क्योंकि xAI इन तस्वीरों को बनाने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में विफल रही थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन निर्माता ने अमेरिकी सीनेटर्स को लिखे एक पत्र में इसका खुलासा किया है।

दबाव 

ऐपल पर बनाया गया था दबाव 

NBC न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिना सहमति के अश्लील तस्वीरों को लेकर विवाद बढ़ने के बाद ऐपल पर अपनी नीतियों के उल्लंघन के आरोप में एक्स और ग्रोक ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से हटाने का काफी दबाव पड़ा। डेमोक्रेटिक सीनेटर्स के एक समूह ने तो कंपनी प्रमुख टिम कुक को पत्र लिखकर बाल यौन शोषण कंटेंट फैलाने के लिए इन दोनों ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने का अनुरोध भी किया था।

अपडेट 

डेवलेपर्स ने जारी किए 2 अपडेट

रिपोर्ट में बताया है कि पूरे विवाद के दौरान ऐपल चुप रहा, लेकिन उसे पता था कि एक्स और ग्रोक उसके दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। उसने xAI टीम से संपर्क किया और डेवलपर्स से कंटेंट मॉडरेशन में सुधार का प्लान मांगा। इसके बाद ग्रोक के लिए एक अपडेट जारी किया गया, जिसे अस्वीकार कर दिया। दूसरे वर्जन सब्मिट करने के बाद ही बदलावों को स्वीकार किया, लेकिन कहा कि ग्रोक नियमों का पालन नहीं कर रहा था।

Advertisement

सहमत 

तीसरे बदलाव के बाद संतुष्ट हुई कंपनी 

सीनेटर्स को भेजे पत्र में कंपनी ने लिखा, "ऐपल ने डेवलपर्स द्वारा प्रस्तुत किए गए अगले अपडेट की समीक्षा की और निर्धारित किया कि एक्स ने अपने उल्लंघनों को काफी हद तक हल कर लिया है, लेकिन ग्रोक ऐप अभी भी अनुपालन से बाहर है।" आगे कहा, "हमने ग्रोक के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और डेवलपर्स को अतिरिक्त बदलाव नहीं करने पर ऐप को हटाने की हिदायत दी।" इसके बाद किए बदलावों से कंपनी संतुष्ट नजर आई।

Advertisement