Loading...
कौन हैं देवेंद्र सिंह चपलोत? एलन मस्क की xAI छोड़ अब सर्वम AI से जुड़े
AI कंपनी सर्वम AI से जुड़े देवेंद्र सिंह चपलोत

कौन हैं देवेंद्र सिंह चपलोत? एलन मस्क की xAI छोड़ अब सर्वम AI से जुड़े

Jul 31, 2026
05:19 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क की AI कंपनी xAI में काम कर चुके AI शोधकर्ता देवेंद्र सिंह चपलोत अब भारत की AI कंपनी सर्वम AI से जुड़ गए हैं। उन्हें कंपनी ने पार्ट-टाइम सलाहकार बनाया है। इसकी जानकारी सर्वम इपोच 2026 कार्यक्रम के दौरान दी गई। सर्वम AI भारत में उन्नत फाउंडेशन AI मॉडल विकसित करने पर काम कर रही है। कंपनी का मानना है कि चपलोत के अनुभव से उसके रिसर्च और नए AI प्रोजेक्ट्स को बड़ी मजबूती मिलेगी।

परिचय

कौन हैं देवेंद्र सिंह चपलोत?

देवेंद्र ने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की और इसके बाद वह अमेरिका की कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी चले गए, जहां उन्होंने लैंग्वेज टेक्नोलॉजी में मास्टर तथा मशीन लर्निंग में पीएचडी की डिग्री हासिल की।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिसर्च के क्षेत्र से की और फेसबुक AI रिसर्च, ऐपल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम किया।

मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, रोबोटिक्स और बड़े लैंग्वेज मॉडल उनके प्रमुख विशेषज्ञता वाले क्षेत्र हैं।

भूमिका

मिस्ट्राल AI और थिंकिंग मशीन्स लैब में भी निभाई अहम भूमिका

देवेंद्र इस साल कुछ समय के लिए मस्क की xAI से भी जुड़े रहे।

इससे पहले उन्होंने मिस्ट्राल AI में फाउंडिंग रिसर्चर के तौर पर कई प्रमुख AI मॉडल विकसित करने में योगदान दिया। उन्होंने थिंकिंग मशीन्स लैब में डाटा और प्री-ट्रेनिंग से जुड़े काम का नेतृत्व भी किया।

बड़े AI मॉडल तैयार करने और रिसर्च टीमों के साथ काम करने का उनका अनुभव सर्वम AI के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT

अन्य

भारत में AI मॉडल बनाने पर रहेगा कंपनी का फोकस

देवेंद्र का कहना है कि भारत को अपनी जरूरतों के अनुसार खुद के AI मॉडल तैयार करने चाहिए।

उनके मुताबिक, देश की अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों को ध्यान में रखकर बनाए गए AI मॉडल ज्यादा उपयोगी होंगे। सर्वम AI भी इसी दिशा में काम कर रही है।

कंपनी ने अपने कार्यक्रम में सरस V4, बुलबुल V4 और विजन 2.0 जैसे नए AI उत्पाद भी पेश किए और भारत में AI रिसर्च को आगे बढ़ाने की अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

ADVERTISEMENT