NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / मोटोरोला रेजर 2022 बनाम सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप: कौन सा फोल्डेबल स्मार्टफोन बेहतर है?
    अगली खबर
    मोटोरोला रेजर 2022 बनाम सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप: कौन सा फोल्डेबल स्मार्टफोन बेहतर है?
    मोटोरोला रेजर 2022 बनाम सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 4 की तुलना

    मोटोरोला रेजर 2022 बनाम सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप: कौन सा फोल्डेबल स्मार्टफोन बेहतर है?

    लेखन रोहित राजपूत
    Aug 18, 2022
    09:45 am

    क्या है खबर?

    फोल्डेबल स्मार्टफोन का बाजार लगातार बढ़ रहा है, जिसमें क्लैमशेल फॉर्म-फैक्टर सबसे लोकप्रिय है।

    बाजार में सैमसंग के पास सबसे बड़ी हिस्सेदारी है तो वहीं मोटोरोला और शाओमी जैसे ब्रांड अब इस सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

    इसी क्रम में मोटोरोला ने सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4 को टक्कर देने के लिए अपना मोटोरोला रेजर 2022 लॉन्च किया है।

    आइए जानते हैं इन दोनों में से कौन सा फोल्डेबल स्मार्टफोन बेहतर है।

    डिस्प्ले

    मोटो रेजर 2022 बनाम सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4ः डिस्प्ले में अंतर

    मोटो रेजर 2022 स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD+ (1080x2400 पिक्सल) AMOLED मेन डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा फोन के बाहरी तरफ 2.7 इंच (573x800 पिक्सल) की गोल कवर स्क्रीन है।

    सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4 में 6.7 इंच की फुल HD+ (1080x2640 पिक्सल डायनेमिक AMOLED 2x फोल्डेबल मेन स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा फोन में 1.9 इंच की (260x512 पिक्सल) सुपर AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है।

    प्रोसेसर

    मोटो रेजर 2022 बनाम सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4ः प्रोसेसर का अंतर

    मोटो रेजर 2022 में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल है, जिसे 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन एंड़्रॉयड 12 आधारित MyUX को बूट करता है।

    सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4 में भी स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल है, जिसे 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह भी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित OneUI 4.1 पर काम करता है।

    जानकारी

    मोटो रेजर 2022 बनाम सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4ः बैटरी में अंतर

    मोटो रेजर 2022 में 3,500mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4 में 3,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    कैमरा

    मोटो रेजर 2022 बनाम सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4ः कैमरा सेटअप

    मोटो रेजर 2022 में पीछे की तरफ दो कैमरों का सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का डिग्री अल्ट्रा वाइड स्नैपर दिया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4 में भी पीछे की तरफ दो कैमरों का सेटअप है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का 123 डिग्री अल्ट्रा-वाइड लेंस हैं। फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    कीमत

    मोटो रेजर 2022 बनाम सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4ः कीमत

    मोटो रेजर 2022 के बेस वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत CNY 5,999 (लगभग 71,000 रुपये) है और इसके 8GB+256GB कॉन्फिगरेशन वाले वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 77,000 रुपये) है। 12GB+512GB मॉडल की कीमत CNY 7,299 (लगभग 86,300 रुपये) है।

    सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4 के बेस 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $999 (लगभग 79,000 रुपये) है।

    बता दें, मोटो रेजर 2022 को सिर्फ चीन में और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 को ग्लोबर मार्केट में पेश किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फोल्डेबल मोबाइल
    एंड्रॉयड 12
    सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4
    मोटो रेजर 2022

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    फोल्डेबल मोबाइल

    जल्द दो बार मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन ला सकती है सैमसंग सैमसंग
    शाओमी के फोल्डेबल फोन में मिलेगा लिक्विड लेंस, जानें इसके बारे में शाओमी
    एकसाथ फोल्ड और रोल होने वाला फोन दिखा, जल्द हो सकता है लॉन्च स्मार्टफोन
    वॉटरप्रूफ होंगे सैमसंग के गैलेक्सी Z फोल्ड 3 और Z फ्लिप 2 फोल्डेबल फोन्स सैमसंग

    एंड्रॉयड 12

    3 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 10T 5G, जानें कैसा होगा फोन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    IMEI डेटाबेस पर स्पॉट हुआ वीवो Y15D स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    भारत में जल्द लॉन्च होगी पोको M5 सीरीज, मिलेंगे दमदार फीचर लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    भारत में स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च होंगे ये फोन, मिलेंगे दमदार फीचर सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4

    सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4

    10 अगस्त को होगा सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2022 इवेंट, कंपनी ने दी जानकारी सैमसंग
    सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4, गैलेक्सी Z फ्लिप 4 और वॉच 5 सीरीज की कीमत लीक लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स सैमसंग
    भारत में सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4, गैलेक्सी Z फ्लिप 4 की कीमत का खुलासा एंड्रॉयड 12

    मोटो रेजर 2022

    2 अगस्त को लॉन्च होंगे मोटो रेजर 2022 और मोटो X30 प्रो स्मार्टफोन्स लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025