LOADING...
व्हाट्सऐप पर जल्द मिलेगा चैनल्स से कमाई करने का माैका, जानिए कैसे करेगा काम
व्हाट्सऐप चैनल सब्सक्रिप्शन फीचर पर काम कर रहा है

व्हाट्सऐप पर जल्द मिलेगा चैनल्स से कमाई करने का माैका, जानिए कैसे करेगा काम

Apr 07, 2026
03:08 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप चैनल सब्सक्रिप्शन नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इससे यूजर अपने पसंदीदा चैनल्स को सब्सक्राइब करके एक्सक्लूसिव कंटेंट प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यह फीचर चैनल मालिक अपने सब्सक्राइबर से कमाई करने का भी मौका देगा। यह फीचर अभी विकास के चरण में है और बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। इसका उद्देश्य चैनल निर्माताओं को सशुल्क सब्सक्रिप्शन मॉडल प्रदान करके अपने दर्शकों की संख्या बढ़ाने में मदद करना है।

सब्सक्राइबर 

चैनल्स पर दिखेगी सब्सक्राइबर्स की संख्या 

आगामी फीचर से चैनल मालिकों को अपने चैनल्स के लिए पेड सिस्टम तैयार करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपने कंटेंट के जरिए बिजनेस खड़ा करने का मौका मिलेगा। व्हाट्सऐप इस फीचर को और बेहतर बनाने और इसे ज्यादा पारदर्शी बनाने पर काम कर रहा है, ताकि चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या दिखाई जा सके। इस तरह, यूजर्स सब्सक्राइब करने का फैसला करने से पहले पेड चैनल्स की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।

विकल्प 

फ्री कंटेंट देखने का खुला रहेगा विकल्प 

चैनल निर्माता आगामी अपडेट में आसानी से सब्सक्रिप्शन सेट कर सकेंगे। वे यह तय कर सकते हैं कि एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए यूजर्स से कितना शुल्क लिया जाए। हालांकि, यूजर्स को एक ही चैनल में विशेष सामग्री मिलेगी, लेकिन फिल्टर के माध्यम से उन्हें आसानी से अलग किया जा सकता है। इस तरह, वे बिना किसी भ्रम के मुफ्त और विशेष दोनों तरह की पोस्ट ब्राउज और देख सकते हैं। चैनल को सब्सक्राइब करना पूरी तरह से वैकल्पिक होगा।

Advertisement