LOADING...
व्हाट्सऐप पर जल्द आएगा नया फीचर, देख सकेंगे अनजान नंबरों से आने वाले स्टेटस अपडेट
व्हाट्सऐप पर बिना सेव किए नंबरों के स्टेटस अपडेट दिखाई देंगे

व्हाट्सऐप पर जल्द आएगा नया फीचर, देख सकेंगे अनजान नंबरों से आने वाले स्टेटस अपडेट

Apr 11, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड वर्जन के लिए एक नए फीचर पेश किया है, जिससे आप उन फोन नंबरों के स्टेटस अपडेट देख सकते हैं, जिन्हें सेव नहीं किया है। इसे बीटा वर्जन 2.26.14.9 में देखा गया है। इस अपडेट का उद्देश्य यूजर अनुभव को बेहतर बनाना है, ताकि यह पहचानना आसान हो जाए कि स्टेटस अपडेट हाल ही में बातचीत करने वालों द्वारा शेयर किए गए हैं या नहीं। यह फीचर आने वाले दिनों में अधिक यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

अपडेट 

ऐसे काम करेगा फीचर 

फीचर यूजर्स को उन लोगों से जुड़ने में मदद करने के लिए डिजाइन किया है, जिनसे उन्होंने हाल ही में बातचीत की है। इससे हाल में चैट या कॉल से जुड़ने वाले नंबर्स का स्टेटस अपडेट देखने की सुविधा देगा, जो भले ही सेव न हों। अगर, यूजर को व्हाट्सऐप स्टेटस इंटरफेस में किसी कॉन्टैक्ट के नाम और फोन नंबर से पहले टिल्ड (~) दिखाई देता है तो इसका मतलब वह नंबर सेव नहीं किया गया है।

गोपनीयता 

गोपनीयता सेटिंग में नहीं होगा बदलाव 

इस सुविधा के आने से यूजर्स में कुछ भ्रम पैदा हो सकता है, क्योंकि वे सोच रहे होंगे कि उन्हें अचानक से उन कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट क्यों दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें उन्होंने सेव नहीं किया है। इस समस्या को दूर करने के लिए व्हाट्सऐप एक अपडेट जारी कर रहा है, जो इस व्यवहार को स्पष्ट करेगा। नए शेयरिंग व्यवहार के बावजूद प्लेटफॉर्म यूजर्स को आश्वस्त करता है कि स्टेटस अपडेट के लिए उनकी गोपनीयता सेटिंग्स अपरिवर्तित रहेंगी।

Advertisement