Loading...
व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए खोला सुरक्षा का नया रास्ता, अब ऐसे सुरक्षित होगा अकाउंट
व्हाट्सऐप ने अकाउंट सुरक्षा के लिए पेश किए नए फीचर्स

व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए खोला सुरक्षा का नया रास्ता, अब ऐसे सुरक्षित होगा अकाउंट

Aug 26, 2026
12:02 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने अकाउंट हैकिंग और ऑनलाइन स्कैम से बचाने के लिए नए सुरक्षा फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी अब छह अंकों वाले टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन की जगह ज्यादा मजबूत पासवर्ड का विकल्प दे रही है। इसके अलावा, यूजर्स एक अकाउंट के लिए अलग-अलग डिवाइस पर कई पासकी भी बना सकेंगे। एंड्रॉयड यूजर्स को अनजान नंबरों से आने वाली कॉल पर कॉलर के देश और साझा ग्रुप जैसी अतिरिक्त जानकारी भी दिखाई जाएगी।

काम

कैसे काम करेगा नया फीचर?

व्हाट्सऐप का नया पासवर्ड फीचर टू-स्टेप वेरिफिकेशन को मजबूत करेगा।

इसमें यूजर्स कम से कम आठ कैरेक्टर का पासवर्ड बना सकेंगे, जिसमें कम से कम एक नंबर और एक लेटर होना जरूरी होगा। इसे सेट करने के लिए व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में अकाउंट और फिर पासवर्ड विकल्प पर जाना होगा।

मजबूत पासवर्ड से किसी के लिए सुरक्षा कोड का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। हालांकि, यूजर्स को आसान और आम पासवर्ड इस्तेमाल करने से बचना होगा।

वेरिफिकेशन

पासकी से बिना कोड के होगा वेरिफिकेशन

व्हाट्सऐप के पासकी फीचर में यूजर्स अपने एंड्रॉयड या आईफोन की मौजूदा सुरक्षा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसमें फेस ID, फिंगरप्रिंट या स्क्रीन लॉक शामिल हो सकता है। एक अकाउंट पर कई पासकी जोड़ने से अलग-अलग डिवाइस से लॉगिन करना आसान होगा। खास बात यह है कि पासकी के लिए SMS कोड किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ती।

यूजर्स सेटिंग्स, एकाउंट और पासकी में जाकर अपनी पासकी जोड़ या मैनेज कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य

अनजान कॉल पर मिलेगी ज्यादा जानकारी

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स को अनजान नंबर से आने वाली कॉल के बारे में भी ज्यादा जानकारी देगा।

कॉल उठाने से पहले यूजर्स देख सकेंगे कि कॉल करने वाला किस देश से है और क्या वह उनके साथ किसी व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल है। इससे संदिग्ध कॉल की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

ये फीचर्स स्कैमर्स के लिए अकाउंट तक पहुंचना मुश्किल बनाएंगे। फिर भी यूजर्स को संदिग्ध लिंक, मैसेज और कॉल से सावधान रहना चाहिए।

ADVERTISEMENT