NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / व्हाट्सऐप को जल्द मिल सकता है वॉयस स्टेटस फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    अगली खबर
    व्हाट्सऐप को जल्द मिल सकता है वॉयस स्टेटस फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट्स में अब वॉइस नोट्स शेयर करने की अनुमति मिलेगी।

    व्हाट्सऐप को जल्द मिल सकता है वॉयस स्टेटस फीचर, जानें कैसे करेगा काम

    लेखन रोहित राजपूत
    Sep 23, 2022
    02:31 pm

    क्या है खबर?

    व्हाट्सऐप हमेशा अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के फीचर पर काम करता रहता है।

    इस क्रम में व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को स्टेटस के जरिए वॉयस नोट्स शेयर करने की अनुमति देगा।

    लेटेस्ट अपडेट में इस फीचर के इंटरफेस की एक झलक देखने को मिली है। इसे WABetaInfo द्वारा एंड्रॉयड व्हाट्सऐप बीटा को 2.22.21.5 अपडेट के साथ देखा गया है।

    आइए इससे संबंधित पूरी जानकारी जानते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    स्नैपचैट पर 'स्टोरीज' के रूप में जो स्टेटस लगाना शुरू हुआ था, वह अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसी अन्य ऐप्स के लिए आम हो गया है।

    अभी स्टेटस के रूप में टेक्स्ट, तस्वीरें और वीडियो को शेयर करने की अनुमति है, लेकिन वॉयस स्टेटस के जुड़ने से अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर हो जाएगा।

    अगर यह सफल साबित होता है, तो हम वॉयस स्टेटस को मेटा के स्वामित्व वाले अन्य प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।

    इंटरफेस

    टेक्स्ट स्टेटस कंपोजर के अंदर मिलेगा 'वॉयस स्टेटस' विकल्प

    WABetaInfo ने 'वॉयस स्टेटस' इंटरफेस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके अनुसार, यह वैसा ही लेआउट होगा जैसा अभी टेक्स्ट स्टेटस लगाने के दौरान दिखता है।

    यूजर्स को व्हाट्सऐप में वॉयस स्टेटस रिकॉर्ड करने के लिए टेक्स्ट स्टेटस ऑप्शन में ही एक बटन मिलेगा। जब आप स्टेटस पर वॉयस नोट लगाएंगे, तो यह स्क्रीन पर चैट बबल के रूप में दिखाई देगा।

    टेक्स्ट स्टेटस की तरह इसमें भी आप बैकग्राउंट को बदल सकेंगे।

    जानकारी

    स्टेटस में वॉयस नोट्स कैसे जोड़ें?

    अगर व्हाट्सऐप ने कोई बदलाव नहीं किया, तो इसके लिए आपको स्टेटस पेज पर जाना होगा। इसके बाद अपने स्टेटस में वॉयस नोट्स जोड़ने के लिए नीचे दिए गए माइक आइकन पर टैप करना होगा। यह अन्य स्टेटस की तरह ही काम करेगा।

    समय

    अधिकतम 30 सेकेंड का होगा वॉयस स्टेटस

    अगर किसी को आपका वॉयस स्टेटस देखना है तो उसको अपने मोबाइल में व्हाट्सऐप पर आपके स्टेटस पर टैप करना होगा। इसके बाद आपका वॉयस स्टेटस अपने आप बजना शुरू हो जाएगा।

    पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि वॉयस स्टेटस केवल उन्हीं लोगों के साथ शेयर किया जाएगा, जिनके साथ इसे शेयर करना चाहेंगे।

    व्हाट्सऐप शुरू में 30 सेकंड तक के वॉयस नोट्स की अनुमति देगा। फीचर में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी होगा।

    जानकारी

    यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा वॉयस स्टेटस फीचर?

    वॉयस स्टेटस कब उपलब्ध होगा, इस बारे में व्हाट्सऐप ने अभी कुछ नहीं कहा है। इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है, इसलिए बीटा यूजर्स भी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी फीचर में और भी बदलाव कर सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्हाट्सऐप
    मैसेजिंग ऐप
    व्हाट्सऐप का नया फीचर
    व्हाट्सऐप स्टेटस

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप CEO ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को दी चेतावनी, आप भी ना करें अनदेखा एंड्रॉयड
    बिना व्हाट्सऐप ओपेन किए दे सकेंगे रिप्लाई, जल्द मिलेगा क्विक रिप्लाईज फीचर एंड्रॉयड
    डिलीट होने के बाद भी पढ़ सकते हैं व्हाट्सऐप मैसेज, जानिए तरीके मोबाइल ऐप्स
    एंड्रॉयड से आईफोन में व्हाट्सऐप डाटा ट्रांसफर आसान, सभी यूजर्स को मिला माइग्रेशन फीचर आईफोन

    मैसेजिंग ऐप

    चुनिंदा व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स से छुपाएं अपनी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और लास्ट सीन व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप यूजर्स को फादर्स डे पर खास डील्स और डिस्काउंट? स्कैम से रहें बचकर व्हाट्सऐप
    i-मेसेज को व्हाट्सऐप और गूगल मेसेजेस से बेहतर मानते हैं वनप्लस को-फाउंडर, यह है वजह व्हाट्सऐप
    टेलीग्राम प्रीमियम सेवा हुई लॉन्च, 70 करोड़ के पार पहुंचा ऐक्टिव यूजर्स का आंकड़ा व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप का नया फीचर

    एलबम्स पर डीटेल्ड रिऐक्शंस दिखाने से जुड़ा फीचर टेस्ट कर रहा व्हाट्सऐप, ऐसे करेगा काम व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप पर मिलने वाला है नया फीचर, सेव कर पाएंगे डिसअपियरिंग मेसेज व्हाट्सऐप
    खत्म होगा आईपैड यूजर्स का इंतजार, जल्द लॉन्च हो सकता है व्हाट्सऐप का आईपैड वर्जन व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप पर भेज सकते हैं 2GB तक साइज वाली फाइल्स, ज्यादा यूजर्स को मिला अपडेट व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप स्टेटस

    व्हाट्सऐप में मिलने वाला है क्विक रिऐक्शंस फीचर, स्टेटस पर दे सकेंगे प्रतिक्रिया व्हाट्सऐप
    एडिट मेसेज से लेकर डबल वेरिफिकेशन तक, व्हाट्सऐप में आ रहे हैं ढेरों नए फीचर्स व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप यूजर्स को मिलेगा नया फीचर, स्टेटस अपडेट्स में शेयर कर पाएंगे वॉइस नोट्स व्हाट्सऐप
    दिखाई जाएगी व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ने वालों की लिस्ट, जल्द मिलेगा नया अनरेड चैट फिल्टर व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025