LOADING...
व्हाट्सऐप ने भारत में लॉन्च किया मेटा बिजनेस एजेंट, क्या करेगा यह काम?
व्हाट्सऐप ने भारत में लॉन्च किया मेटा बिजनेस एजेंट

व्हाट्सऐप ने भारत में लॉन्च किया मेटा बिजनेस एजेंट, क्या करेगा यह काम?

Jul 07, 2026
06:24 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने भारत में मेटा बिजनेस एजेंट लॉन्च कर दिया है। यह AI आधारित नया टूल कारोबारियों को ग्राहकों से 24 घंटे बातचीत करने, सवालों के जवाब देने और कई जरूरी काम अपने आप करने में मदद करेगा। इसकी घोषणा मुंबई में आयोजित व्हाट्सऐप बिजनेस समिट के दौरान की गई है। कंपनी का कहना है कि इससे छोटे और बड़े दोनों तरह के कारोबार ग्राहकों को बेहतर और तेज सेवा दे सकेंगे, जिससे उनका काम पहले से अधिक आसान होगा।

काम

क्या है मेटा बिजनेस एजेंट?

मेटा बिजनेस एजेंट एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट है, जिसे बिना लगातार इंसानी मदद के ग्राहकों से बातचीत करने के लिए तैयार किया गया है। यह ग्राहकों के सवालों का जवाब दे सकता है, उत्पाद सुझा सकता है, अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है, नए ग्राहकों की पहचान कर सकता है और बिक्री पूरी कराने में भी मदद करता है। जरूरत पड़ने पर यह बातचीत को AI से सीधे किसी मानव ग्राहक सहायता कर्मचारी के पास भी भेज सकता है।

खासियत

ये हैं इसकी खासियत

यह AI टूल सिर्फ ग्राहकों के सवालों का जवाब ही नहीं देता, बल्कि कारोबारियों को बातचीत की जानकारी, छूटे हुए मैसेज की रिपोर्ट और जरूरी अपडेट भी उपलब्ध कराता है। इससे रोजाना के काम संभालना आसान होता है। बड़ी कंपनियों के लिए मेटा बिजनेस एजेंट प्लेटफॉर्म भी पेश किया गया है, जो दूसरे कारोबारी सिस्टम के साथ जुड़कर बड़े स्तर पर AI सेवाएं चलाने की सुविधा देता है।

Advertisement

इस्तेमाल

कई कंपनियों ने शुरू किया इस्तेमाल

स्विगी, मधुलिका एंटरप्राइजेज और काइजन एडवेंचर्स जैसी कई कंपनियां इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शुरू कर चुकी हैं। व्हाट्सऐप ने यह भी बताया कि जल्द यूजर ऐप के अंदर ही नाम से कारोबार खोज सकेंगे और कारोबार का संपर्क अपने दोस्तों या परिवार के साथ साझा भी कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि भारत तेजी से बढ़ते डिजिटल कारोबार का बड़ा बाजार है और यह नया AI टूल कारोबार की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement