Loading...
व्हाट्सऐप ला रहा इंस्टग्राम के इंस्टेंट्स जैसा फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
व्हाट्सऐप जैप्स नाम का फीचर ला रहा है

व्हाट्सऐप ला रहा इंस्टग्राम के इंस्टेंट्स जैसा फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

Nov 15, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द ही 'जैप्स' नाम का एक फीचर मिल सकता है, जो 'इंस्टेंट्स' जैसा होगा। इसकी मदद से यूजर्स एक-दूसरे को ऐसे फोटो और वीडियो भेज सकेंगे, जो कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाएंगे। 'इंस्टेंट्स' फीचर इंस्टाग्राम ने इस साल 13 मई को पेश किया था। इसे खास तौर पर अपने करीबी दोस्तों और आपसी फॉलोअर्स के साथ कैजुअल, बिना एडिट किए गए और तुरंत लिए गए फोटो शेयर करने के लिए डिजाइन किया गया है।

तरीका 

क्या मिलेगा इसका फायदा?

जैप्स को WABetaInfo ने एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा 2.26.46.2 अपडेट में खोजा है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

'इंस्टेंट्स' की तरह ही व्हाट्सऐप में जैप्स का इस्तेमाल करके यूजर्स सीधे ऐप के नए इंस्टैंट कैमरे से फोटो और छोटे वीडियो कैप्चर कर सकते हैं और उन्हें दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।

सामान्य व्हाट्सएप फोटो/वीडियो और जैप्स के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि यह एक बार देख लेने के बाद गायब हो जाते हैं।

तरीका 

ऐसे करेगा फीचर काम 

व्हाट्सऐप में जैप्स आने का मतलब यह भी हो सकता है कि ऐप में एक नया कैमरा फीचर जुड़े, जिससे यूजर्स 'इंस्टेंट्स' जैसा कैमरा इस्तेमाल कर सकें।

इसके लिए उन्हें बस 'चैट्स' टैब में मौजूद बिजली के निशान वाले आइकन पर टैप करना होगा। अन्य फीचर्स की तरह ही जैप्स में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2E) की सुविधा मिलने की बात कही जा रही है।

इससे जैप्स में मौजूद कंटेंट को केवल भेजने वाला और पाने वाला ही देख सकता है।

ADVERTISEMENT