LOADING...
व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट में ला रहा क्लोज फ्रेंड्स फीचर, इंस्टाग्राम जैसी होगी सुविधा
व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट के लिए क्लोज फ्रेंड्स फीचर ला रहा है

व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट में ला रहा क्लोज फ्रेंड्स फीचर, इंस्टाग्राम जैसी होगी सुविधा

Feb 07, 2026
06:20 pm

क्या है खबर?

मेटा अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर इंस्टाग्राम जैसा एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है। वह अपने स्टेटस अपडेट के लिए क्लोज फ्रेंड्स फीचर पर काम कर रही है। WABetaInfo के अनुसार, यह स्टेटस अपडेट के लिए कस्टम लिस्ट बनाने की अनुमति देता है, जिससे वे कॉन्टैक्ट्स को व्यवस्थित लिस्ट में जोड़ सकते हैं। इससे सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ अपडेट शेयर करने या बार-बार प्राइवेसी सेटिंग्स बदलने के बजाय चुनिंदा लोगों के साथ ही शेयर कर सकेंगे।

लिस्ट 

लिस्ट को कर सकते हैं मैनेज 

क्लोज फ्रेंड्स फीचर आपको उन कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट बनाने की सुविधा देता है, जिन्हें आप करीबी दोस्त मानते हैं। स्टेटस पोस्ट करते समय आप इसे केवल इसी ग्रुप के साथ शेयर करने का विकल्प चुन सकते हैं। आप स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग्स से या सीधे स्टेटस अपडेट पोस्ट करते समय लिस्ट को मैनेज कर सकते हैं। किसी ने आपकी लिस्ट में शेयर किया स्टेटस देख लिया और बाद में उसे आपने हटा दिया तो बदलाव अगली अपडेट में दिखाई देगा।

अंतर 

फ्रेंड्स लिस्ट वाले अपडेट दिखेंगे अलग

भ्रम से बचने के लिए व्हाट्सऐप इन अपडेट्स को अलग-अलग दिखाने के लिए विजुअल विकल्प भी उपलब्ध करा सकता है। अगर, आप किसी के करीबी दोस्तों की सूची में हैं तो आपको उनकी प्रोफाइल फोटो के चारों ओर अलग रंग का घेरा दिखाई दे सकता है। इसका मतलब होगा कि स्टेटस सीमित लोगों के साथ साझा किया गया है, न कि सभी के साथ। कंपनी स्टेटस अपडेट के लिए कस्टम कॉन्टैक्ट लिस्ट का भी परीक्षण कर रही है।

Advertisement