
व्हाट्सऐप पर कॉल लिंक बनाना हुआ और आसान, आया यह नया फीचर
क्या है खबर?
व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया कॉल लिंक फीचर लॉन्च किया है, जो ग्रुप कॉल शुरू करने को आसान बनाता है।
यह फीचर खासकर ग्रुप कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में लोग आसानी से जुड़ सकें।
इस फीचर के जरिए यूजर्स अब सीधे ग्रुप चैट में कॉल लिंक बना सकते हैं और उसे शेयर कर सकते हैं, जिससे कॉल शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
उपयोग
कैसे करें इस फीचर का उपयोग?
व्हाट्सऐप के नए कॉल लिंक फीचर के तहत अब ग्रुप में कॉल लिंक बनाने के लिए कॉल आइकन पर टैप करने की जरूरत नहीं है।
यूजर्स को अब कॉल लिंक बनाने के लिए 'अटैचमेंट आइकन' पर क्लिक करना होगा, जहां डॉक्यूमेंट, कांटेक्ट और लोकेशन के साथ 'कॉल लिंक' का विकल्प दिखाई देगा।
कॉल लिंक विकल्प पर टैप करने से कॉल लिंक जनरेट हो जाएगा, जिसे आसानी से शेयर किया जा सकता है।
उपलब्धता
बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है यह फीचर
पहले कॉल लिंक फीचर केवल कॉल टैब में उपलब्ध था, जिससे कई यूजर्स इसका उपयोग नहीं कर पाते थे। अब इसे एक नए रूप में पेश किया गया है, जिससे इसका उपयोग करना अधिक आसान हो गया है और ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
यह फीचर फिलहाल उन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने गूगल प्ले स्टोर से व्हाट्सऐप बीटा का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल किया है। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।