LOADING...
व्हाट्सऐप पर फ्री लैपटॉप का मैसेज भेज ठगी कर रहे हैं जालसाज, जानिए कैसे रहें सुरक्षित
व्हाट्सऐप पर फ्री लैपटॉप का मैसेज भेज ठगी कर रहे हैं जालसाज

व्हाट्सऐप पर फ्री लैपटॉप का मैसेज भेज ठगी कर रहे हैं जालसाज, जानिए कैसे रहें सुरक्षित

Apr 28, 2026
12:54 pm

क्या है खबर?

साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों से साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें जालसाज लैपटॉप देने के नाम पर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। व्हाट्सऐप पर 'नेशनल स्टूडेंट लैपटॉप स्कीम 2026' के नाम से एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसे सरकारी योजना बताकर लोगों को भरोसा दिलाया जा रहा है और तेजी से शेयर कराया जा रहा है।

दावा

मैसेज में क्या दावा किया जा रहा है?

वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है और इसके लिए एक लिंक के जरिए आवेदन करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर्स से नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी मांगी जाती है। मैसेज को इस तरह बनाया गया है कि यह पूरी तरह असली लगे और लोग बिना सोचे समझे इस पर भरोसा कर लें और जल्दी-जल्दी इसे दूसरों तक भी भेज दें।

ठगी

कैसे होती है ऐसी ऑनलाइन ठगी?

जैसे ही कोई यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक फर्जी वेबसाइट पर भेज दिया जाता है, जो सरकारी फॉर्म जैसी दिखती है। यहां उनसे पर्सनल जानकारी के साथ OTP या छोटी फीस भी मांगी जा सकती है। इसके जरिए ठग लोगों की संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं। बाद में इसी जानकारी का इस्तेमाल बैंक फ्रॉड या पहचान चोरी के लिए किया जाता है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Advertisement

बचाव

ऐसी ठगी से कैसे रहें सुरक्षित?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई फ्री लैपटॉप योजना नहीं है और यह मैसेज पूरी तरह फर्जी है। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बिना जांचे-परखे मैसेज को आगे न बढ़ाएं। हमेशा सरकारी योजनाओं की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही जांचें। अपनी पर्सनल और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें, ताकि आप सुरक्षित रह सकें।

Advertisement