LOADING...
व्हाट्सऐप ने शुरू किया यूजरनेम फीचर का रोल आउट, बिना फोन नंबर कर सकेंगे चैट
व्हाट्सऐप पर अब यूजरनेम से भी चैट करने की सुविधा मिलेगी

व्हाट्सऐप ने शुरू किया यूजरनेम फीचर का रोल आउट, बिना फोन नंबर कर सकेंगे चैट

Apr 08, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित यूजरनेम फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इससे यूजर अब बिना अपना फोन नंबर दिए लोगों से जुड़ सकते हैं। इसके लिए बस अपनी प्रोफाइल सेटिंग में एक अनोखा यूजरनेम चुनना होगा। अब आपको अपना फोन नंबर देने की झंझट नहीं करनी पड़ेगी। WABetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अपडेट धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है, ताकि सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे और सभी की गोपनीयता बनी रहे।

यूजरनेम 

क्या होगी यूजरनेम की खासियत? 

यूजरनेम 3 से 35 अक्षरों तक का हो सकता है, जिसमें अंग्रेजी वर्णमाला के छोटे अक्षर (a-z), संख्याएं, पूर्ण विराम या अंडरस्कोर का उपयोग किया जा सकता है और इसमें कम से कम एक अक्षर होना अनिवार्य है। यूजरनेम किसी वेबसाइट के डोमेन जैसा नहीं लगना चाहिए। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आप एक वैकल्पिक 4 अंकी का 'यूजरनेम की' जोड़ सकते हैं, ताकि केवल वही लोग आपको मैसेज भेज सकें, जिन्हें यूजरनेम और की दोनों पता हों।

जांच 

कैसे पता करें आपको मिला है या नहीं फीचर?

यह जांचने के लिए कि क्या आप इस शुरुआती रोलआउट का हिस्सा हैं, आप व्हाट्सऐप पर अपनी प्रोफाइल सेटिंग खोल सकते हैं। अगर, आप इस सुविधा के लिए पात्र हैं तो आपको यूजरनेम बनाने के लिए एक अलग विकल्प दिखाई देगा। आप इंस्टाग्राम के यूजरनेम को व्हाट्सऐप पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कोई दूसरा उपयोग नहीं कर पाएगा। इस्तेमाल करने से पहले यूजर को अकाउंट सेंटर के जरिए यह साबित करना होगा कि वे इसके असली मालिक हैं।

Advertisement