Page Loader
व्हाट्सऐप ने भारत में लगभग 46 लाख अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध, जानिए वजह 
व्हाट्सऐप ने जनवरी में भी 29 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था

व्हाट्सऐप ने भारत में लगभग 46 लाख अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध, जानिए वजह 

Apr 02, 2023
11:31 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप फर्जी खबरों और अभद्र भाषा को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। व्हाट्सऐप ने फरवरी महीने की यूजर्स सेफ्टी रिपोर्ट में बताया है कि उसने फरवरी, 2023 में भारत में लगभग 46 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया। कंपनी ने बताया कि उसने 45.97 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से 12.98 लाख अकाउंट्स को 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच यूजर्स की किसी रिपोर्ट से पहले प्रतिबंधित कर दिया गया था।

रिपोर्ट

हर महीने जारी करनी होती है ऐसी रिपोर्ट

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल नए IT नियमों को लागू किया था। इन नियमों के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हर महीने रिपोर्ट जारी करनी होती है। रिपोर्ट में कंपनी को विवरण देना होता है कि उन्हें एक महीने के भीतर कैसी और कितनी शिकायतें प्राप्त हुई और उन पर क्या कार्रवाई की गई। व्हाट्सऐप ने इस साल जनवरी में भी भारत में 29 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था।