Page Loader
व्हाट्सऐप ने भारत में 37.16 लाख अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध
व्हाट्सऐप ने भारत में 37.16 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया (तस्वीर: अन्प्लाश)

व्हाट्सऐप ने भारत में 37.16 लाख अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध

Dec 22, 2022
10:38 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप भारत में अभद्र भाषा और फर्जी खबरों को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर लगातार कार्रवाई कर रही है। व्हाट्सऐप ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में बताया कि उसने नवंबर में भारत में कुल 37.16 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया, यह संख्या अक्टूबर महीने की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। बता दें, अक्टूबर में व्हाट्सऐप ने देश में 23.24 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें 8.11 लाख अकाउंट्स को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया था।

जानकारी

नए नियम के तहत जारी करनी होती है रिपोर्ट

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल नए ID नियम को लागू किया था। इसके तहत बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अनिवार्य तौर पर एक मासिक रिपोर्ट जारी करनी होती है, जिसमें प्राप्त शिकायतों के विवरण और की गई कार्रवाई का उल्लेख होता है। व्हाट्सऐप ने अपने मासिक रिपोर्ट में कहा, '1 नवंबर, 2022 और 30 नवंबर, 2022 के बीच, 37,16,000 व्हाट्सऐप अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इनमें 9,90,000 अकाउंट्स को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया है।'