NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / क्या है वर्डल गेम? जानें अपने स्मार्टफोन और PC पर इसे खेलने का तरीका
    अगली खबर
    क्या है वर्डल गेम? जानें अपने स्मार्टफोन और PC पर इसे खेलने का तरीका
    सोशल प्लेटफॉर्म्स पर वर्डल कई दिनों से ट्रेंड कर रहा है।

    क्या है वर्डल गेम? जानें अपने स्मार्टफोन और PC पर इसे खेलने का तरीका

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Jan 23, 2022
    06:05 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप सोशल मीडिया पर पिछले कुछ सप्ताह में ऐक्टिव रहे हैं तो वर्डल (Wordle) गेम से जुड़ी चर्चा का हिस्सा जरूर बने होंगे।

    वर्डल गेम में रंग-बिरंगे बॉक्सेज की मदद से शब्द बनाने होते हैं और इससे जुड़ी चर्चा तेज हो चली है।

    ढेरों ऐसे यूजर्स भी हैं, जो इस ट्रेंड का हिस्सा नहीं बने हैं और गेम के बारे में नहीं समझ पाए हैं।

    आइए जानते हैं, वर्डल क्या है और यह गेम कैसे खेला जा सकता है।

    परिचय

    क्या है वर्डल गेम?

    वर्डल एक वेब-आधारित वर्ड गेम है, जो रोज रीफ्रेश होता है।

    इस पजल गेम का मकसद 'वर्ड ऑफ द डे' का पता लगाना होता है।

    प्लेयर्स को पांच लेटर्स का शब्द गेस करने के लिए छह मौके दिए जाते हैं और वे बॉक्स में दिए गए लेटर्स को अलग-अलग तरह से मिलाकर यह शब्द बना सकते हैं।

    रोज नया चैलेंज मिलने के चलते यह गेम खेलने से बोरियत नहीं होती।

    गेम

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉश वार्डल ने बनाया गेम

    वर्डल गेम जॉश वार्डल नाम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी के लिए बनाया था, जो हमेशा स्पेलिंग बी और क्रॉसवर्ड्स जैसे पजल वर्ड गेम्स खेलने में लगी रहती थी।

    गेम का नाम जॉश के नाम के साथ वर्डप्ले है और इससे मिलता-जुलता है।

    पहले सिर्फ कपल यह गेम खेल रहा था, लेकिन अक्टूबर, 2021 में इसे सभी के लिए रिलीज किया गया।

    सोशल मीडिया के चलते भी यह गेम तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

    वजह

    वर्डल गेम को ये बातें बनाती हैं खास

    वर्डल गेम दिन भर में केवल एक बार खेला जा सकता है और यह बात इसे सबसे खास बनाती है।

    इसी वजह से प्लेयर्स रोज गेम खेलने के लिए वापस लौटकर आते हैं।

    पजल सॉल्व करने के लिए केवल छह मौके दिए जाते हैं, इसलिए इसे खेलने के लिए ज्यादा वक्त नहीं देना पड़ता।

    साथ ही इस गेम के साथ शब्दों का ज्ञान भी बढ़ता है और एक ही शब्द खोजने के लिए कई प्लेयर्स साथ मिलकर काम करते हैं।

    ट्रेंड

    सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है गेम

    वर्डल गेम के लोकप्रिय होने की बड़ी वजह इसका सोशल मीडिया पर चर्चा में रहना है।

    ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ढेरों सिलेब्स और लोकप्रिय अकाउंट्स अपने वर्डल स्कोर्स शेयर कर रहे हैं।

    ऐसे ट्वीट्स और पोस्ट्स को देखकर दूसरे फॉलोअर्स भी गेम का हिस्सा बन रहे हैं।

    बाकियों से पहले नया शब्द गेस करने वाले भी इसके बारे में ट्वीट करते हैं और बताते हैं कि उन्हें नया शब्द मिल गया है।

    तरीका

    आप ऐसे खेल सकते हैं वर्डल गेम

    वर्डल गेम खेलने और इसका हिस्सा बनने का सीधा और आधिकारिक तरीका इसकी वेबसाइट पर जाने का है।

    आप फोन और कंप्यूटर दोनों पर यह गेम खेल सकते हैं।

    वेबसाइट पर जाने के बाद आपको पांच कॉलम्स और छह रोज वाली विंडो दिखेगी। वर्चुअल कीबोर्ड की मदद से टाइप कर शब्द गेस किए जा सकते हैं।

    यह दिखाता है कि शब्द गेस करने के लिए छह मौके दिए गए हैं और शब्द पांच लेटर्स का है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    वर्डल गेम का स्कोर सोशल मी़डिया पर शेयर करने वालों ने इसे 2022 का पहला बड़ा ट्रेंड बना दिया है। 14 जनवरी, 2022 तक वर्डल शब्द को ट्विटर पर 840,000 बार ट्वीट्स में शामिल किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    सोशल मीडिया
    गेम
    गेमिंग बाइट्स

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    ट्विटर

    ट्विटर में मिलेंगे कई नए फीचर्स, जल्द 280 कैरेक्टर्स से ज्यादा में कर पाएंगे ट्वीट सोशल मीडिया
    ट्विटर पर बेहतर क्वॉलिटी में दिखेंगे वीडियोज, कई बदलाव कर रही है कंपनी सोशल मीडिया
    ट्विटर पर ऑफ कर सकते हैं रीट्वीट्स और कॉमेंट्स, ऐसे मिलेगी 'फुल प्राइवेसी' सोशल मीडिया
    महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर फिल्म बना रहे महेश मांजरेकर, देखिए टीजर पोस्टर बॉलीवुड समाचार

    सोशल मीडिया

    अगले साल आएंगे 37 नए इमोजीस; कौन करता है नए इमोजी लाने का फैसला? एंड्रॉयड
    ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' में हुई अनिल कपूर की एंट्री दीपिका पादुकोण
    इमोजी रिऐक्शंस फीचर टेस्ट कर रही है टेलीग्राम, कर पाएंगे क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट्स मोबाइल ऐप्स
    सर्च इंजन कंपनी गूगल से छीना ताज, गूगल नहीं टिकटॉक है सबसे लोकप्रिय वेबसाइट- रिपोर्ट गूगल

    गेम

    लाइव गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बनना चाहती है फेसबुक, ट्विच और यूट्यूब को देगी टक्कर फेसबुक
    चीन में माता-पिता को मिलेगी बच्चों के अपराध की सजा, कानून लाने की तैयार में संसद चीन समाचार
    बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में खास दीवाली ऑफर, फेस्टिव सीजन में मिल रहा डिस्काउंट गेमिंग बाइट्स
    बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में जीत सकते हैं ड्यून-थीम वाले रिवॉर्ड्स, इवोग्राउंड मोड में करें गेमिंग गेमिंग बाइट्स

    गेमिंग बाइट्स

    टीवी पर खेल पाएंगे X- बॉक्स गेम्स, माइक्रोसॉफ्ट ने किया कन्फर्म गेम
    #NewsBytesExclusive: प्रो-गेमिंग करने वालों के पास हैं कमाई के ढेरों मौके, गेमर हर्नित से खास बातचीत गेम
    अक्टूबर में लॉन्च होगा फ्री फायर मैक्स गेम, बेहतर ग्राफिक्स के साथ फायरलिंक टेक्नोलॉजी गेम
    फ्री फायर मैक्स गेम 28 सितंबर को आएगा, अभी प्री-रजिस्टर करने पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स गेम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025