LOADING...
क्या है AI चैटबॉट सब्सक्रिप्शन स्कैम? जानिए कैसे रहें इससे सुरक्षित
AI सब्सक्रिप्शन के जरिए ठगी कर रहे हैं जालसाज

क्या है AI चैटबॉट सब्सक्रिप्शन स्कैम? जानिए कैसे रहें इससे सुरक्षित

May 04, 2026
07:46 pm

क्या है खबर?

साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए जालसाज आज इन दिनों नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट सब्सक्रिप्शन से जुड़े अचानक चार्ज लगने के मामले सामने आए हैं। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उनके क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति महंगे ट्रांजैक्शन हो गए। ये चार्ज अक्सर गिफ्ट कार्ड खरीद से जुड़े होते हैं, जिन्हें यूजर ने कभी मंजूरी नहीं दी होती, जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ता है।

ठगी

कैसे ठगी करते हैं जालसाज?

इस ठगी में जालसाज AI प्लेटफॉर्म के गिफ्ट फीचर का फायदा उठाते हैं। यूजर पहले सामान्य तरीके से सब्सक्रिप्शन लेते हैं और कुछ समय तक इस्तेमाल करते हैं। बाद में उनके पेमेंट मेथड का इस्तेमाल करके बिना जानकारी गिफ्ट कार्ड खरीदे जाते हैं। बैंक स्टेटमेंट में ये ट्रांजैक्शन सामान्य दिखते हैं, जिससे यूजर को तुरंत शक नहीं होता। कई बार कन्फर्मेशन सिस्टम भी बायपास कर लिया जाता है, जिससे बार-बार पैसे कटते रहते हैं।

मुश्किल

ठगी पकड़ना क्यों होता है मुश्किल?

यह फ्रॉड पहचानना आसान नहीं होता, क्योंकि चार्ज आम खरीदारी जैसे ही लगते हैं। पेमेंट सही प्लेटफॉर्म के जरिए होने के कारण बैंक भी तुरंत अलर्ट नहीं करते। कुछ मामलों में गिफ्ट कार्ड यूजर के ईमेल पर ही पहुंच जाते हैं, जिससे मामला और उलझ जाता है। सब्सक्रिप्शन और फ्रॉड के बीच समय का अंतर होने से लोग इसे जोड़ नहीं पाते, जिससे नुकसान बढ़ता जाता है और कई बार देर से पता चलता है।

Advertisement

बचाव

कैसे रहें इस तरह की ठगी से सुरक्षित?

अगर खाते में कोई अनजान ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत एक्शन लेना जरूरी है। सबसे पहले संबंधित कंपनी और बैंक को सूचना दें और चार्जबैक की प्रक्रिया शुरू करें। पासवर्ड बदलें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें। जरूरत हो तो कार्ड ब्लॉक करवाएं और नया कार्ड लें। हमेशा अपने ईमेल और अकाउंट की सुरक्षा मजबूत रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सतर्क होकर जरूरी कदम उठाएं।

Advertisement